एजुकेशन

PSEB Admit Card 2024: जारी हुआ पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

PSEB Punjab Board Admit Card 2024, PSEB 10th 12th Admit Card 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड आज जारी pseb.ac.in पर जारी कर दिया गया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से किया जाएगा।

Image

PSEB Admit Card 2024

PSEB Punjab Board Admit Card 2024, PSEB 10th 12th Admit Card 2024: पंजाब बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (PSEB 10th 12th Admit Card 2024) आज यानी 31 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पंजाब बोर्ड एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

PSEB 10th 12th Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

डेट शीट के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। वहीं, 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च तक होगी। पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download PSEB 10th 12th Admit Card 2024

  • पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board Exam 2024: इस बात का रखें ध्यान

पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले स्टूडेंट्स को केंद्र में प्रवेश करना होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article