एजुकेशन

PM Internship Scheme 2024: मौका न गवाएं, पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए 24 घंटे में 1.55 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं रजिस्ट्रेशन

PM Internship Scheme Kya Hai in Hindi: पीएम इंटर्नशिप स्कीम को लॉन्च होने के साथ ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, हाल ही में शुरू की गई पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए महज 24 घंटे में 1,55,109 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो यहां से चेक करें PM Internship Scheme in Hindi

Image

पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024

PM Internship Scheme 2024 in Hindi: स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2024 को शुरू हो गई थी, पोर्टल पर 24 सेक्टर में 90 हजार से ज्यादा इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 का बजट पेश करते हुए इस स्कीम का ऐलान किया था। (PM Internship Scheme Kya Hai) स्कीम का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में लगभग 1 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

PM Internship Scheme 2024 in Hindi

इस स्कीम का उद्देश्य युवा बेरोजगारी को दूर करना है और इन युवाओं को प्रशिक्षण के साथ तैयार कर प्रतिभा की तलाश करने वाली कंपनियों से जोड़ना है।

जुबिलैंट फूडवर्क्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एलएंडटी, मुथूट फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख निजी कंपनियां उन 193 कंपनियों में शामिल हैं, जिन्होंने प्लेटफॉर्म पर इंटर्नशिप के अवसर पोस्ट किए हैं।

इंटर्नशिप 24 सेक्टरों और 20 से अधिक क्षेत्रों में उपलब्ध है, जिनमें परिचालन प्रबंधन, उत्पादन, रखरखाव और बिक्री शामिल हैं। इस पहल को तेल, गैस, ऊर्जा, यात्रा और आतिथ्य, ऑटोमोटिव और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों से भी मदद मिली है।

PM Internship Scheme 2024 Portal

यह पोर्टल आधार-आधारित रजिस्ट्रेशन और बायोडाटा जनरेशन जैसे टूल्स के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने के इच्छुकों की पहुंच बनाता है। इस स्कीम का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 737 जिलों में 1.2 लाख से अधिक इंटर्नशिप कराना है। इसके अलावा, शीर्ष कंपनियां ऐसे पदों की पेशकश भी कर रही हैं जो रोजगार को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

स्कीम का प्रबंधन कर रहे कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार, यह युवाओं के कौशल को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की एक परिवर्तनकारी पहल है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी।

PM Internship Scheme Stipend

स्कीम के लिए चुने गए युवाओं को एक वर्ष के लिए भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा और साथ ही 5,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता और 6,000 रुपये एकमुश्त अनुदान भी मिलेगा।

PM Internship Scheme 2024 Eligibility

स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी स्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए और इसके साथ आईटीआई से प्रमाण पत्र होना चाहिए या पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा आदि डिग्री के साथ स्नातक होना चाहिए।

PM Internship Scheme 2024 Official Website

अभ्यर्थी pminternship.mca.gov.in के माध्यम से पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article