एजुकेशन

ONGC AEE Admit Card 2025: ओएनजीसी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड

ONGC Admit Card 2025 Release Date: ओएनजीसी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परीक्षा 2025 के लिए ongcindia.com पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व सीधा लिं​क देख सकते हैं।

Image

ONGC AEE एडमिट कार्ड 2025 जारी

ONGC Admit Card 2025 Release Date: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन प्रवेश पत्र को ongcindia.com पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व सीधा लिंक देख सकते हैं।

ONGC AEE Admit Card 2025 को इस 23 फरवरी तक डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, जन्म तिथि की जरूरत होगी।

ONGC AEE Exam Date 2025

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परीक्षा 2025 का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा, यही कारण है कि एडमिट कार्ड भी परीक्षा तिथि तक डाउनलोड किया जा सकता है।

ONGC AEE Admit Card 2025 How to Download

  • सबसे पहले ongcindia.com पर जाएं।
  • Recruitment Notices पर क्लिक करें।
  • Recruitment Notice-2025 पर क्लिक करें।
  • Admit Card for CBT to be held on 23rd February 2025 for recruitment against Advertisement No. 1/2025 (R&P) पर क्लिक करें।
  • अब Download Admit Card for CBT पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।
  • ONGC Admit Card 2025 Login करें।
  • ONGC Admit Card 2025 Download करें।

ONGC AEE Hall Ticket 2025 PDF में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता, अन्य विवरण होंगे, इसलिए इसे अच्छे से जांच लें।

ONGC AEE Paper Pattern 2025

ONGC AEE CBT Exam में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। AEE पेपर में डोमेन नॉलेज, सामान्य जागरूकता, योग्यता परीक्षण और अंग्रेजी विषय से प्रश्न शामिल होंगे। AEE पेपर 85 अंकों का होगा, अवधि दो घंटे की होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article