एजुकेशन

Odisha Board 2023 Date Sheet: ओडिशा बोर्ड ने जारी की 12वीं की डेटशीट, जानें कब है साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स की परीक्षा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 14, 2023, 03:12 PM IST

Odisha board Class 12 Exam Dates 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा ने 2023 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं या हायर सेकेंडरी (HS) की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने वाली हैं, देखें कब कौन सी है परीक्षा

Image

ओडिशा बोर्ड ने जारी की 12वीं की डेटशीट

Council of Higher Secondary Education, Odisha board Class 12 Exam Dates 2023 जारी कर दी गई है। ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं या हायर सेकेंडरी (HS) की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने वाली हैं। जारी डेटशीट के अनुसार, Science stream की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही हैं जबकि Arts and Commerce की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हो रही हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट भी जारी

थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी गई है। विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की व्यावहारिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।

ओडिशा बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ओडिशा बोर्ड की वेबसाइट chseodisha.nic.in / bseodisha.ac.inपर जाएं।
  • 'लेटेस्ट नोटिफिकेशन' सेक्शन के तहत 'प्रोग्राम फॉर एनुअल हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2023' पर क्लिक करें।
  • अब कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए ओडिशा 2023 सीएचएसई टाइम टेबल की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • कक्षा 12 एचएस टाइम टेबल ओडिशा बोर्ड 2023 डाउनलोड करें।
जारी हुई मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं की डेटशीट, इस लिंक से करें चेक

ओडिशा बोर्ड हायर सेकेंडरी ने 2023 के लिए डेट शीट chseodisha.nic.in पर जारी की है। ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी। शुरू में ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल रही थी, लेकिन बाद में खुलने लगी। यदि आप भी टेक्किनल दिक्कतें फेज कर रहे हैं तो इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

देखें 10वीं की कब से है परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट उपलब्ध है। ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा 10 मार्च 2023 को आयोजित होने वाली है। ओडिशा मैट्रिक परीक्षा 2023, 17 मार्च 2023 को समाप्त होगी। इस वर्ष, नियमित, पूर्व-नियमित, मध्यमा (संस्कृत) और मुक्त विद्यालय प्रमाणपत्र धाराओं में इस वर्ष छह लाख से अधिक छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article