RBSE Rajasthan Board 10th 12th Date Sheet 2023 जारी कर दी गई है, जो उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड डेटशीट का इंतजार कर रहे थे, वे अब तैयार हो जाएं क्योंकि परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होने वाली हैं। राज्यभर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 11 अप्रैल, 2023 तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा।
अंग्रेजी और मनोविज्ञान से शुरू होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी और व्यावसायिक विषयों और संस्कृत के साथ समाप्त होंगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा मनोविज्ञान से शुरू होगी और व्यावसायिक विषयों पर समाप्त होगी।
Rajasthan Class 10 Date Sheet 2023
Rajasthan Class 12 Date Sheet 2023
21 लाख से ज्यादा होंगे छात्र
इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 21,12,206 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने राज्य भर में 6081 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से 49 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के रूप में मार्क किया गया है।
