एजुकेशन

October 2026 Important Days: अक्टूबर में आने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिन, गांधी जयंती से लेकर यूएन दिवस तक

October 2026 Important Days: अक्टूबर के महीने में त्योहारों के साथ कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस आते हैं। जिसके बारे में हर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार करने वाले छात्रों, अभ्यार्थियों को पता होना चाहिए।

Image

October 2026 Important Days (Photo - AI/Newsroom Verified)

October 2026 Important Days: अक्टूबर का महीना केवल खुशनुमा मौसम और त्योहारों की जगमगाहट लेकर नहीं आता, बल्कि यह महीना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण दिवसों का गवाह भी बनता है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाली गांधी जयंती से लेकर वैश्विक शांति और सहयोग के प्रतीक संयुक्त राष्ट्र (UN) दिवस तक, इस महीने में कई ऐसे अवसर आते हैं जो हमें हमारे कर्तव्यों, समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं। इन खास दिनों के माध्यम से देश और दुनिया भर में विभिन्न सामाजिक समस्याओं, स्वास्थ्य जागरूकता और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर मंथन किया जाता है। आइए जानते हैं अक्टूबर महीने के प्रमुख राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवसों और त्योहारों की पूरी सूची।

अक्टूबर महीने के प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

डेटदिवसउद्देश्य
01 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवसवरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है।
02 अक्टूबरगांधी जयंती / अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवसराष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती; अहिंसा का वैश्विक संदेश।
05 अक्टूबरविश्व शिक्षक दिवस (World Teachers' Day)समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान का सम्मान।
08 अक्टूबरभारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day)भारतीय वायु सेना के शौर्य, पराक्रम और समर्पण को नमन।
09 अक्टूबरविश्व डाक दिवस (World Post Day)संचार के क्षेत्र में डाक सेवाओं की भूमिका को रेखांकित करना
10 अक्टूबरविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day)मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ाना।
11 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child)बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
11 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि पहला दिनकलश पूजा और नवरात्रि की शुरुआत
16 अक्टूबरविश्व खाद्य दिवस (World Food Day)भुखमरी के खिलाफ लड़ाई और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता।
20 अक्टूबरदशहराविजयादशमी
24 अक्टूबरसंयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day)विश्व शांति, सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
31 अक्टूबरराष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day)सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश की अखंडता और एकता का संकल्प।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- October School Holiday List 2026: अक्टूबर में गांधी जयंती के अलावा कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर के खास दिनों का महत्व

2 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाना है। 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस पर रक्षा बलों की ताकत का प्रदर्शन होता है। उसके बाद 10 अक्टूबर का मानसिक स्वास्थ्य दिवस और 16 अक्टूबर का विश्व खाद्य दिवस हमें शारीरिक व मानसिक सेहत के साथ-साथ पोषण के महत्व को समझने का अवसर देते हैं। वहीं 31 अक्टूबर को 'लौह पुरुष' सरदार पटेल को याद कर देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की शपथ ली जाती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article