एजुकेशन

NVS Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय में बंपर भर्ती का ऐलान, 7500 पद खाली, जानें किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 12:58 PM IST

NVS Recruitment 2023 Date: नवोदय विद्यालय समिति ने बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 7500 पद भरे जाएंगे। इस दौरान विभिन्न पदों पर आवेदन किया जा सकेगा, जानें किन किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई, क्या है अंतिम तिथि।

Image

नवोदय विद्यालय में बंपर भर्ती 2023

NVS Recruitment 2023 Notification PDF: एनवीएस में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है, बता दें, नवोदय विद्यालय समिति ने बड़ी भर्ती शुरू कर दी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 7500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस दौरान विभिन्न पदों पर आवेदन किया जा सकेगा, जानें किन-किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई, क्या है अंतिम तिथि, कौन व कब तक किया जा सकेगा आवेदन इत्यादि।

NVS Recruitment 2023 Notification

भर्ती अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन लिंक अभी नहीं जारी किया गया है, लेकिन पोर्टल पर इस भर्ती के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसे इस डायरेक्ट लिंक से देखा जा सकेगा।

NVS Recruitment 2023: किन पदों पर मिलेगा आवेदन का मौका

नवोदय विद्यालय समिति पीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान), पीजीटी (शारीरिक शिक्षा), पीजीटी (आधुनिक भारतीय भाषा), टीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान), टीजीटी (कला), टीजीटी (शारीरिक शिक्षा), टीजीटी (संगीत), स्टाफ नर्स, कैटरिंग सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, मेस हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, अनुभाग अधिकारी, कानूनी सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, व्यक्तिगत सहायक और आशुलिपिकण् के पदों को भरेगा।

NVS Recruitment 2023 Total Vacany: भरे जाएंगे 7500 पद

एनवीएस भर्ती 2023 अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होेन वाली है, इच्छुक उम्मीदवार अभी से हमारी साइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि यहां लगातार संबंधित अपडेट को शेयर किया जा रहा है। वर्ष 2023.2024 के लिए उक्त पदों के लिए 7500 से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article