UGC NET Result December 2024-25: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (UGC NET दिसंबर 2024) के रिजल्ट की तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है। लेकिन 31 जनवरी को अस्थाई आंसर की जारी की थी, जिसके बाद से 21 दिन हो चुके हैं, आमतौर पर यूजीसी आंसर की निकालने के बाद महीने भर में रिजल्ट की घोषणा कर देता है, इसलिए अपने लॉगिन क्रेडिंशियल तैयार रखें, ताकि UGC NET Result December 2024 Declare की खबर आते ही आप तुरंत से अपना स्कोर चेक कर सकें।
UGC NET December Result 2024 के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। इन रिजल्ट को यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट पर जारी किया जाएगा।
UGC NET Result 2024 Official Website
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन का रिजल्ट घोषित होने पर, उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in से UGC NET Result 2024 Pdf Download कर सकेंगे। हालांकि रिजल्ट या फाइनल आंसर की देखने के लिए डायरेक्ट लिंक व लेटेस्ट अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
UGC NET Result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन का रिजल्ट देखने का तरीका
- UGC NET Result 2024 Official Website ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लेटेस्ट न्यूज' सेक्शन पर क्लिक करें
- UGC NET December Result 2024 Link पर क्लिक करें
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें
- परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- UGC NET Result 2024 Pdf फॉर्म में होगा।
- UGC NET Result 2024 Download कर लें।
UGC NET December 2024
UGC NET December Session 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी, 2025 को किया गया था। आयोग ने अस्थाई आंसर की जारी होने के बाद 3 फरवरी तक प्रति प्रश्न 200 रुपये के भुगतान पर आपत्तियां आमंत्रित की थीं। इसके बाद NTA ने कहा कि विषय विशेषज्ञों का एक पैनल आपत्तियां का सत्यापन करेगा, और यदि वे सही पाए जाते हैं, तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा।
