UGC NET Answer Key Result 2022 on ugcnet.nta.nic.in: UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए परीक्षाओं की अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए समय सीमा को बढ़ा दिया गया था, आब्जेक्शन करने के लिए अंतिम तिथि आज, 26 अक्टूबर है। जो लोग UGC NET की अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्रतिक्रिया भेजना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके ऐसा कर सकते हैं, हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया है।
जानें आगे की प्रक्रिया
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की एनटीए द्वारा समीक्षा की जाएगी और यदि आवश्यक हो तो उसमें बदलाव भी किया जाएगा, और फिर यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बता दें, पहले यूजीसी नेट 2022 परिणाम जारी किए जाएंगे इसके बाद यूजीसी नेट 2022 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
कब तक जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट
यूजीसी नेट रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है, इसका कारण आपत्ति विंडों का बंद होना है, बता दें, यूजीसी नेट ने जो आंसर की जारी की थी, उसके खिलाफ केवल आज तक ही आब्जेक्शन किया जा सकता है, इसके बाद रिजल्ट जारी करना ही बचेगा। एक्सपर्ट की तानें तो आज आपत्ति विंडों बंद होने के बाद अगले एक हफ्ते में किसी भी दिन यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा की जा सकती है।
आब्जेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि गैर-वापसी होगा।
यूजीसी नेट का रिजल्ट कैसे चेक करें
- ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
- अपना स्कोरकार्ड देखें और इसे डाउनलोड करें।
परीक्षा के परिणाम एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को नियमित अपडेट के लिए nta.ac.in भी चेक करना चाहिए।
