NTA UGC NET December 2025 city intimation clip released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC NET) दिसंबर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे शहरों की लिस्ट देखने के लिए CSIR UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सिटी स्लिप के अलॉटमेंट के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करने वाली एडवांस इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट https://esirnet.nta.nic.in/ पर होस्ट कर दी गई है। आवेदकों को सिटी इंटिमेशन स्लिप एक्सेस करने के लिए अपना लॉगिन डिटेल्स जैसे कि एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। NTA ने यह भी बताया कि यह परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है और इसे अलग से जारी किया जाएगा। NTA की एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में लिखा है कि अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा के लिए परीक्षा शहर इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने/चेक करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या csirnet(@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
कैसे डाउनलोड करें UGC NET City Slip ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- अब सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर जरूरी जानकारी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप स्क्रीन पर आपको दिखेगी।
- उम्मीदवार अपने शहर की अच्छे से जांच कर लें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।
UGC NET Admit Card
परीक्षा की तारीखें व Subject-Wise Schedule के साथ साथ सिटी स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 के बीच कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। 31 दिसंबर की परीक्षा के लिए 28 दिसंबर तक एडमिट कार्ड मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
