एजुकेशन

NTA UGC NET 2026 Controversy: एक बार फिर विवादों में एनटीए, 67 सवाल पुराने क्वेश्चन पेपर से मिलने का दावा

NTA UGC NET 2026 Controversy: एनटीए एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इंग्लिश पेपर में 150 में से 67 सवाल 2024 की परीक्षा के प्रश्नपत्र से हबूहू मेल खा रहे हैं। इसके अलावा समाजशास्त्र के एग्जाम में स्पेलिंग की गलतियां पाई जा रही हैं।

Image

UGC NET Exam 2026 Controversy: यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर विवादों में एनटीए

NTA UGC NET 2026 Controversy: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एक बार फिर सवालों के घेरे (NTA UGC NET 2026 Controversy) में है। पहले नीट यूजी परीक्षा को लेकर विवाद सामने आए थे और अब यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर भी उम्मीदवारों ने गंभीर आपत्तियां (UGC NET Controversy) जताई हैं। एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इंग्लिश पेपर के 150 में से 67 सवाल 2024 की परीक्षा के प्रश्नपत्र से हबूहू मेल खा रहे हैं। वहीं 30 जून को आयोजित समाजशास्त्र (Sociology) का पेपर देने वाले उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि पेपर में स्पेलिंग की गलतियां, साइंटिस्ट के गलत नाम और हिंदी में खराब अनुवाद वाले सवाल थे।

UGC NET 2026 Controversy: 67 सवाल 2024 परीक्षा से पूछे गए

'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, UGC NET इंग्लिश पेपर के 67 सवाल 2024 की परीक्षा के सवालों से मेल खाते थे। यहां तक कि जवाब के विकल्पों का क्रम भी वैसा ही था।

UGC NET Controversy: एनटीए की प्रतिक्रिया पर नजर

इन शिकायतों के बाद परीक्षा प्रक्रिया की गुणवत्ता पर बहस तेज हो गई है। अभ्यर्थियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र तैयार करते समय अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि प्रश्नों का चयन, भाषा और अनुवाद पूरी तरह सटीक न हों, तो इसका सीधा असर लाखों छात्रों के भविष्य पर पड़ सकता है। अब सभी की नजर एनटीए की प्रतिक्रिया और इस मामले में उठाए जाने वाले अगले कदमों पर बनी हुई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article