एजुकेशन

AIAPGET 2026: जयपुर सेंटर पर परीक्षा पूरी नहीं कर सके 49 छात्रों की दोबारा होगी परीक्षा

AIAPGET 2026 में जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके 49 उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी।

Image

AIAPGET 2026 Re Exam

AIAPGET 2026 Re Exam: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 में जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके 49 उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी। NTA के अनुसार, AIAPGET 2026 Re Exam का आयोजन 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

क्यों परीक्षा पूरी नहीं कर पाए उम्मीदवार

AIAPGET 2026 Exam का आयोजन 22 अगस्त को देशभर में किया गया था। शिफ्ट-1 के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 35,837 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए 200 केंद्र बनाए गए थे। जयपुर के Shri Satya Sai PG College Centre पर 192 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे थे। हालांकि, केंद्र पर बिजली की समस्या के कारण 49 अभ्यर्थी अपना पेपर पूरा नहीं कर सके।

NTA ने इस मामले में परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/S Eduquity Career Technologies Private Limited को बिजली की समस्या के लिए जिम्मेदार बताया है। प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा का मौका देने के लिए अब री-एग्जाम आयोजित की जा रही है।

नए सेंटर पर होगी री-एग्जाम, दोबारा जारी होंगे एडमिट कार्ड

NTA की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा Shri Satya Sai PG College Centre में ही कराई जाएगी। पहले परीक्षा केंद्र के तौर पर Rajasthan College of Engineering for Women, Jaipur का नाम दिया गया था, लेकिन री-एग्जाम के लिए सेंटर बदल दिया गया है। उम्मीदवारों को नई परीक्षा से संबंधित जानकारी संशोधित एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी। इसलिए प्रभावित अभ्यर्थियों को अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देश ध्यान से जांच लेने चाहिए।

What is AIAPGET

AIAPGET यानी All India Ayush Post Graduate Entrance Test एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसका आयोजन NTA करता है। इस परीक्षा के जरिए आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी से जुड़े पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले का रास्ता खुलता है। इन पाठ्यक्रमों में MD, MS और PG Diploma जैसे कोर्स शामिल हैं। जयपुर केंद्र पर प्रभावित 49 उम्मीदवारों के लिए अब 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोबारा परीक्षा होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article