Non-CUET courses Registration Date: नॉन सीयूईटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। देवी अहिल्या विश्विविद्यालय इंदौर ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 3 जून तय की थी लेकिन अब विश्वविद्यालय नॉन सीयूईटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नॉन सीयूईटी कोर्स में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए यह राहत की खबर है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट का दावा है कि देवी अहिल्या विश्विविद्यालय इंदौर ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन की संख्या कम होने के चलते यह फैसला लिया जा रहा है। नॉन सीयूईटी एडमिशन सेल की कॉर्डिनेटर का कहना है कि गुरुवार को रजिस्ट्रेशन के स्टेटस की समीक्षा के बाद अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया जाएगा।
बता दें कि नॉन सीयूईटी कोर्स में कुल 80 प्रोग्राम शामिल हैं जिनमें 2900 सीटों के लिए 763 आवेदन प्राप्त हुए हैं। चाैंकाने वाली बात है कि 2900 से ज्यादा सीटाें के लिए अब तक इतने कम आवेदन आए हैं। दरअसल 2022-23 सत्र में भी नॉन सीयूईटी के कई कोर्स की आधी सीटें बमुश्किल भर पाई थीं। 90 कोर्स की 3450 सीटों में से 1700 ही भर पाई थीं।
डीएवीवी के नॉन-सीयूईटी कोर्स
यूजी- बीए इन याेगा, बीफॉर्मा, बीएससी इन फिजिक्स, अप्लाइड स्टेटस्टिक्स एंड एनॉलिटिक्स, इलेक्ट्रानिक्स-कम्प्यूटर एंड मैथेमेटिक्स, यौगिक साइंस, बीएसडब्ल्यू एंड ऑल बीवोक काेर्स।
पीजी- एमए इन याेगा, फिजिक्स, स्पोर्ट्स फिजियाेलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, साेश्याेलॉजी, संस्कृत ज्याेतिष, इंग्लिश लिटरेचर, वुमेंस इम्पावरमेंट एंड लाइफ लर्निंग व अन्य।
स्पेशलाइजेशन पीजी- एमकॉम इन अकाउंटिंग एंड फायनेंशियल कंट्राेल, बैंक मैनेजमेंट। इसके अलावा मास्टर ऑफ एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन। एमएससी इन अप्लाइड मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, फिजिक्स मटेरियल साइंस
