Board of Secondary Education, Ajmer Rajasthan Board class 5th Result की घोषणा करने का तैयार है, इन रिजल्ट की घोषणा आज दिन में डेढ़ बजे कर दी जाएगी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर आज राजस्थान बोर्ड आज केवल कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी करेगा, जबकि 10वीं का रिजल्ट 8 जून 2023 से पहले किए जाने की आधिकारिक खबर आई है।
14 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट
राजस्थान कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम दोपहर 1.30 बजे जारी किए जाएंगे, इस दौरान 14 लाख से ज्यादा छात्रों के नतीजे जारी किए जाएंगे। आरबीएसई 5वीं फाइनल परीक्षा में शामिल हुए छात्र आज अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जांच करने की तरीका, वेबसाइट, डायरेक्ट लिंक आदि जानकारी यहां से चेक की जा सकती है।
RBSE 5वीं रिजल्ट 2023: कैसे करें चेक
- एक बार जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर,
RBSE Board Class 5th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें - अब रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, सबमिट कर दें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करना न भूलें।
राजस्थान कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा की जा सकती है। शाला दर्पण पोर्टल के अलावा, राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी उपलब्ध हो सकते हैं।
