एजुकेशन

Noida School Time: सर्दी की सितम! स्कूलों का बदला समय, अब 10 बजे से शुरू होंगी कक्षाएं

Noida School Time Change: सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने19 जनवरी से स्कूलों में संशोधित समय लागू होगा। यहां अब कक्षाएं सुबह 10 बजे शुरू होंगी और दोपहर 3 बजे समाप्त होंगी।

Image

Noida School Time Change: नोएडा के स्कूलों का बदला समय

Noida School Time Change: उत्तर भारत में सर्दी की सितम जारी है। यहां लगातार गिरता पारा और शीतलहर के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो (Noida School Time Change) गया है। वहीं दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की सर्दी के साथ प्रदूषण का स्तर भी चरम (School Timing Change In Noida) पर है। लगातार एक्यूआई लेवल बढ़ने के कारण राजधानी में ग्रैब 4 लागू कर दिया गया है। इस बीच गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने स्कूलों के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। 18 जनवरी को जारी नवीनतम आदेश के अनुसार 19 जनवरी से स्कूलों में संशोधित समय लागू होगा। कक्षाएं सुबह 10 बजे शुरू होंगी और दोपहर 3 बजे समाप्त होंगी। ध्यान रहे जिला प्रशासन का यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Noida School Time Changed: सुबह 10 बजे से शुरू होंगी कक्षाएं

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर महोदय के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में घने कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित परिषदीय / अशासकीय / राजकीय विद्यालय एवं समस्त बोर्ड (सीबीएसई / आईसीएसई / आईबी, यूपी बोर्ड व अन्य) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समस्त कक्षाओं का संचालन दिनांक 19.01.2026 से अग्रिम आदेश तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी

बता दें कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। इसलिए स्कूलों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित करें। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे पाठ्यक्रम पूरा करने को प्राथमिकता दें और छात्रों को छूटे हुए पाठों को कवर करने में मदद करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article