NITTT Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम जुलाई के अंत में शुरू होंगे और अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर मोड में आयोजित की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के नए शिक्षकों को प्रशिक्षित कर उनकी शिक्षण क्षमता में सुधार करना है। परीक्षा का शेड्यूल nittt.nta.ac.in पर जारी किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें आसान स्टेप में डाउनलोड किया जा सकता है।
NITTT परीक्षा का उद्देश्य और मूल्यांकन प्रणाली
एनआईटीटीटी (NITTT) परीक्षा का मुख्य उद्देश्य एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में नवनियुक्त शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण देना है, जिससे उनके शिक्षण कौशल और पेशेवर दक्षता में सुधार हो सके। शिक्षकों का मूल्यांकन नियमित असाइनमेंट और अंतिम ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाता है। अध्यापकों को अपनी नियुक्ति के शुरुआती 3 वर्षों के भीतर सभी मॉड्यूल और परीक्षाएं पास करना अनिवार्य होता है, जिसके बाद ही उनकी प्रोबेशन की पुष्टि और पदोन्नति पर विचार किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UBI Apprentice Result 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया अप्रेंटिसशिप परीक्षा का रिजल्ट, unionbankofindia.bank.in से करें डाउनलोड
परीक्षा के मुख्य नियम और दिशानिर्देश
- प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में होगा और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
- ऑनलाइन परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के पास उनका एडमिट कार्ड और वैध मूल फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से करीब 30 से 40 मिनट पहले पहुंचना है।
- एडमिट कार्ड और प्रश्न पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़े।
- 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों पूछे जाएंगे।
- परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम से होगी।
- वेबकैम से लाइव निगरानी की जाएगी।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1 - परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार nittt.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए NITTT Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4 - अब व्यू एडमिट कार्ड के पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आपकी स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट आ जाएगा।
स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CSIR NET Answer Key 2026: NTA जल्द जारी करेगा प्रोविजनल आंसर की, जानें चेक करने का तरीका और ऑब्जेक्शन प्रोसेस
रिमोट प्रोक्टरिंग में आयोजित की जाएगी परीक्षा
इस साल परीक्षा का आयोजन रिमोट प्रोक्टरिंग में आयोजित की जाएगी। यानी मानव निरीक्षक (Proctor) वेबकैम के जरिए उम्मीदवारों की गतिविधियों और स्क्रीन की लगातार निगरानी करेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रोक्टर उम्मीदवार को आसपास का दृश्य देखने के लिए कह सकता है।
निर्देशों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है परीक्षा
उम्मीदवारों को बता दें कि निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है। इसलिए चैट विंडो पर ध्यान देना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को रफ वर्क के लिए अपने पास कोई भी कागज या शीट रखने की अनुमति नहीं होगी।
