एजुकेशन

CSIR NET Answer Key 2026: NTA जल्द जारी करेगा प्रोविजनल आंसर की, जानें चेक करने का तरीका और ऑब्जेक्शन प्रोसेस

CSIR NET Answer Key 2026: एनटीए द्वारा जुलाई 2026 में आयोजित की गई सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। एक बार रिलीज होने क बाद उम्मीदवार इसे csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

CSIR NET Answer Key 2026 (Photo - AI)

CSIR NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजन के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR NET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाली है। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार csirnet.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर पाएंगे और साथ ही रिस्पांस शीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

कब हुई थी सीएसआईआर नेट 2026 परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा CSIR NET 2026 का आयोजन 17 और 18 जुलाई को किया गया था। देश के 222 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई ही। अब उम्मीदवार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की इंतजार कर रहे हैं।

कब आएगी CSIR NET Answer Key 2026

परीक्षा हुए अब काफी समय बीत गया है। एनटीए द्वारा कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें, ताकि इससे संबंधित कोई भी अपडेट उनसे छूटने न पाए और वह समय से आपत्ति की प्रक्रिया पूरी कर पाएं।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर

NTA प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराएगा। यदि अभ्यर्थियों को किसी उत्तर पर संदेह या आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए चुनौती दे सकेंगे। विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की, कट-ऑफ मार्क्स और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर मौजूद 'CSIR NET 2026 Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - आपकी स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट प्रदर्शित हो जाएगी।

स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार को बता दें कि एनटीए द्वारा जारी रिस्पॉन्स शीट केवल एक निश्चित समय-सीमा के लिए ही वेबसाइट पर एक्टिव रहती है, इसलिए इसे समय रहते तुरंत डाउनलोड कर लें।

संभावित स्कोर की गणना कैसे करें?

CSIR NET परीक्षा में अपने संभावित अंकों का सही अनुमान लगाने के लिए उम्मीदवार पहले मार्किंग स्कीम को सही से समझे। अपने विषय (जैसे- Life Sciences, Chemical Sciences आदि) की परीक्षा योजना के अनुसार सही उत्तर के लिए मिलने वाले अंक (+2 या +4) और नेगेटिव मार्किंग (25% कटौती) को समझें और उसके अनुसार अंकों की गणना करें। अपनी रिस्पॉन्स शीट में चुने गए उत्तर की तुलना प्रोविजनल आंसर की में दी गई 'सही विकल्प ID' से करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article