एजुकेशन

NIOS Practical Exam Hall Ticket 2026: 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, sdmis.nios.ac.in से करें डाउनलोड

NIOS Practical Exam Hall Ticket 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र sdmis.nios.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NIOS Practical Exam Hall Ticket 2026: 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, sdmis.nios.ac.in से करें डाउनलोड

NIOS Practical Exam Hall Ticket 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने मार्च-अप्रैल 2026 के सेशन में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार NIOS की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्हें एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी आवश्यक रूप से चाहिए होगी। छात्र sdmis.nios.ac.in से नीचे दिए आसान चरणों में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी NIOS 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

बता दें कि NIOS द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 17 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के लिए किया जाएगा, जिसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

कब होगी NIOS 10वीं 12वीं की थ्योरी परीक्षा

प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न होने के बाद NIOS द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के थ्योरी एग्जाम अप्रैल और मई 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जल्द ही परीक्षा डेट शीट जारी की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखें। ताकि परीक्षा की डेट से संबंधित किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी उनसे छूटे न जाए।

क्या है प्रैक्टिकल एग्जाम का पूरा शेड्यूल

डेट10वीं के सब्जेक्ट12वीं के सब्जेक्ट
17 - 20 मार्चविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञानगृह विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, पेंटिंग
21 - 24 मार्चगणित, हिंदुस्तानी संगीत, पेंटिंगरसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान
25 - 28 मार्चकंप्यूटर साइंस, योगकंप्यूटर साइंस, डेटा एंट्री ऑपरेशंस

कैसे करें NIOS 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।

2. अपना 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर बॉक्स में भरें।

3. ड्रॉपडाउन मेनू से 'Hall Ticket for Practical Examination' का ऑप्शन चुनें।

4. उसके बाद 'Submit' के बटन पर क्लिक करें।

5. सबमिट पर क्लिक करने के बाद ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. अब, छात्र स्क्रीन पर दिख रहा अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

छात्रों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article