एजुकेशन

NIOS Hall Ticket 2025: कक्षा 10 और 12 के लिए NIOS थ्योरी हॉल टिकट जारी, sdmis.nios.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

NIOS Hall Ticket 2025 Theory: NIOS थ्योरी हॉल टिकट 2025 जारी कर दिए गए हैं। ये प्रवेश पत्र कक्षा 10 और 12 के लिए जारी किए गए हैं। अप्रैल-मई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार sdmis.nios.ac.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानें कैसे पा सकेंगे एडमिट कार्ड

Image

एनआईओएस हॉल टिकट 2025 डाउनलोड

NIOS Hall Ticket 2025 Theory: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं व 12वीं की आगामी थ्योरी परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। इन एडमिट कार्ड को sdmis.nios.ac.in पर जारी किया गया है। अप्रैल-मई की परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी NIOS Hall Ticket 2025 Download कर सकते हैं।

कब है परीक्षा

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, NIOS थ्योरी परीक्षा 9 अप्रैल से 19 मई, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट ले जाने होंगे।

NIOS Hall Ticket 2025 Download

NIOS Hall Ticket 2025 Download Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • NIOS Hall Ticket 2025 Website पर जाएं: sdmis.nios.ac.in
  • होमपेज पर, ‘परीक्षा और परिणाम’ टैब पर जाएं
  • NIOS Admit Card 2025 Login करें
  • अब, परीक्षा>हॉल टिकट अप्रैल-मई लिंक चुनें
  • NIOS Hall Ticket 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • NIOS Admit Card 2025 Download करें, और इसका प्रिंटआउट ले लें।

लॉगिन विंडो के पास एक आधिकारिक नोट में लिखा है, ''प्रिय शिक्षार्थी, आपका हॉल टिकट केवल तभी डाउनलोड किया जाएगा जब आपने अप्रैल/मई 2025 सार्वजनिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान किया हो और यदि आपकी तस्वीर NIOS के पास उपलब्ध हो। यदि आपका हॉल टिकट नहीं बनता है, तो कृपया तुरंत अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।''

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article