एजुकेशन

NIOS Hall Ticket 2023: जारी हुआ NIOS 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 14, 2023, 05:12 PM IST

NIOS 10th, 12th Admit Card 2023: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NIOS Admit Card 2023

NIOS 10th, 12th Admit Card 2023, NIOS 10th, 12th Practical Hall Ticket 2023: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

NIOS 10th, 12th Practical Exam 2023: मार्च में होगी परीक्षा

एनआईओएस 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन मार्च और अप्रैल में किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download NIOS 10th, 12th Practical Admit Card 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर NIOS 10th, 12th Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
NIOS 10th, 12th Practical Hall Ticket 2023: इस बात का रखें ध्यान

बता दें कि वह स्टूडेंट्स जिन्होंने मार्च / अप्रैल 2023 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क जमा किया है और जिनकी तस्वीरें एनआईओएस के पास रिकॉर्ड में हैं, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर फोटो नहीं होगी तो एडमिट कार्ड भी नहीं जनरेट होगा। ऐसी स्थिति में अपने रीजनल सेंटर पर तुरंत सूचित करें। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article