NEST Result 2023, Sarkari Result 2023: नेस्ट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) का रिजल्ट आज यानी 10 जुलाई को जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी।
NEST Result 2023: कब हुई नेस्ट परीक्षा
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट यानी नेस्ट का आयोजन 24 जून को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 28 जून को जारी की गई थी। अभ्यर्थियों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद नेस्ट परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से नेस्ट रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download NEST Result 2023
- नेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।
- फिर
NEST 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। - अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEST Result 2023 Declared! Direct Link Here
NEST 2023 Result: क्यों होती है नेस्ट परीक्षा
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) मुंबई विश्वविद्यालय - परमाणु ऊर्जा विभाग, बुनियादी विज्ञान में उत्कृष्टता केंद्र (UM-DAE CEBS) और राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER) भुवनेश्वर में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में पांच वर्षीय एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
