NTA NEET UG Result 2023 की घोषणा में ज्यादा देरी नहीं है, मिली रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है, पोर्टल पर स्कोरकार्ड अपलोड करने की सारी तैयारी लगभग हो चुका है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें नीट यूजी की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in या एनटीए की साइट nta.ac.in से देखा जा सकेगा। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल भी लगातार NEET UG Result 2023 पर नजर बनाए हुए है, जल्द ही यहां रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
NTA NEET UG Result 2023 Date and Time
कब जारी होगा नीट यूजी 2023 रिजल्ट: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीट यूजी 2023 परीक्षा का परिणाम यदि आज जारी नहीं होता है तो 15 से 16 जून तक में रिजल्ट आ जाएगा। हालांकि, इस संबंध में परीक्षण एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।ऐसे अंदाजा लगाए अपने स्कोर कार्ड का: बता दें, प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है, हालांकि अभी फाइनल आंसर की जारी किए जाना बचा है, लेकिन बता दें, प्रोविजनल आंसर की में बदलाव किया जाए यह सुनिश्चत नहीं होता है, और यदि बदलाव हुआ भी तो मामूली होगा, ऐसे में 100 प्रतिशत लोग अपने स्कोर का सही अंदाजा नहीं लगा सकते है, लेकिन आधे से ज्यादा लोगों का यही रिजल्ट रहेगा।
चेक करें यह लिंक
7 मई को थी नीट यूजी परीक्षा
NEET UG 2023 का आयोजन 7 मई को 4,097 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पूरे देश में 499 शहर में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था, इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कुल 2,087,449 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, NTA ने 05 जून को NEET UG 2023 आंसर की जारी की थी, यह प्रोविजनल आंसर थी, जो उम्मीदवार इस आंसर की संतुष्ट नहीं थे, उन्हें 06 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प दिया गया था। चैलेंज विंडों बंद हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है, ऐसे में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी छात्रों से प्राप्त चुनौतियों का परीक्षण का कार्य लगभग कर चुकी है, यही कारण है कि अब जल्द ही या किसी भी NTA NEET UG Result 2023 की घोषणा की जा सकती है।
