NEET UG Counselling 2026 Schedule, Documents, Eligibility: नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है। इसके लिए करीब 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें कुल 11.21 लाख छात्र सफल हुए हैं। यहां पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की है। वहीं 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इनमें 93 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार पहली बार NEET UG परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बीच नीट यूजी की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाले व क्वालीफाई करने वाले अधिकतर छात्रों व उनके अभिभावकों का सवाल है कि रिजल्ट के बाद काउंलिंग से लेकर एडमिशन की क्या प्रक्रिया होती है। यहां आप जान सकते हैं।
कैसे मिलता है मेडिकल कॉलेज में एडमिशन
बता दें नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (National Eligibility cum Entrance Test, Undergraduate) का रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन डायरेक्ट नहीं मिलता है। इसके बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसी प्रक्रिया के आधार पर MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS और अन्य मेडिकल कोर्सों में सीटें आवंटित की जाती हैं। यदि आप NEET UG 2026 में सफल हुए हैं, तो यह जानना जरूरी है कि रिजल्ट के बाद आगे क्या-क्या करना होगा।
NEET UG Counselling: कौन करवाता है नीट यूजी काउंसलिंग
यहां अभ्यर्थियों को पहले काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। यहां 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कराती है। जबकि 85% राज्य कोटा की काउंसलिंग संबंधित राज्यों की एजेंसियों की ओर से आयोजित की जाती है। बता दें नीट यूजी 2026 की काउंसलिंग चार चरणों में होने की संभावना है। इसमें राउंड-1, राउंड-2, मॉप-अप राउंड (राउंड-3) और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल होंगे।
NEET UG Counselling Required Documents: काउंसलिंग के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन के बाद फीस जमा करनी होती है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके लिए नीचे दिए ये दस्तावेज जरूरी होते हैं।
- NEET स्कोरकार्ड
- जेईई मेन्स और एडवांस्ड एडमिट कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS या PwD प्रमाण पत्र
NEET UG Counselling Process: मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन
डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं। कहा जाता है कि यहां आप जितने अधिक विकल्प भरेंगे सीट मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है।
NEET UG Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करें
वहीं सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होता है। यदि आपकी पसंद के अनुसार कॉलेज मिला है तो तय समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होता है। वहीं अगर आपको कॉलेज पसंद नहीं है या बेहतर कॉलेज की उम्मीद है, तो वह अगले राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकता है।
NEET UG Counselling 2026 Start Date: कब से शुरू हो सकती है नीट यूजी काउंसलिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी 2026 काउंसलिंग जुलाई 2026 के अंत या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें व ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें।
नीट यूजी काउंसलिंग व एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
