एजुकेशन

NEET UG Counselling 2025 Registration: आज से शुरू हुए नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण, इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

NEET UG Counselling 2025 Round 1 Registration Begins: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। अगर आप भी इसमें भाग लेने वाले हैं, तो जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में जरूर से पता कर लें।

Image

नीट यूजी काउंसलिंग 2025 पंजीकरण शुरू

NEET UG Counselling 2025 Registration Latest News: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज 21 जुलाई, 2025 को नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) और अन्य केंद्रीय संस्थानों के तहत भारत भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। अगर आप भी इसमें भाग लेने वाले हैं, तो जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में जरूर से पता कर लें।

केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं यानी जिन्होंने यूजी परीक्षा में कट-ऑफ से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें वांछित कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है।

12 लाख से ज्यादा छात्रों ने पास की नीट यूजी

इस वर्ष 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है। अब वे पूरे भारत में 1.15 लाख से अधिक एमबीबीएस सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

नीट काउंसलिंग राउंड

  • राउंड 1
  • राउंड 2
  • राउंड 3
  • अधूरी रिक्तियों का राउंड (Stray Vacancy Round)

NEET UG Counselling 2025 Registration Start Date / NEET UG Counselling 2025 Registration Last Date

नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 1 की महत्वपूर्ण तिथियां यहां से देखें:

पंजीकरण विंडो21 जुलाई से 28 जुलाई
विकल्प लॉकिंग/भरने की तिथि22 जुलाई से 28 जुलाई
सीट आवंटन29 जुलाई से 30 जुलाई
परिणाम 31 जुलाई
कॉलेजों में रिपोर्टिंग1 अगस्त और 6 अगस्त
किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र और स्कोरकार्ड, कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र (यदि कक्षा 10 के प्रमाण पत्र में शामिल नहीं है), श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/ एसटी/ ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग) - यदि लागू हो, निवास प्रमाण पत्र (राज्य कोटे के लिए), पासपोर्ट आकार के फोटो (नीट आवेदन के समान), माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, काउंसलिंग में आवश्यक कुछ दस्तावेज हैं।

होमपेज पर लिखा है - Online Registration for UG Medical Counselling 2024 has been started.

NEET UG Counselling 2025 Round 1 Registration?

  • योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन पर क्लिक करें और नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • नीट विवरण जैसे रोल नंबर/आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • विकल्प भरने या लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

नीट काउंसलिंग विवरण

यह काउंसलिंग हर साल देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article