एजुकेशन

NEET UG 2024 Registration Document: कब है एनईईटी यूजी परीक्षा 2024, आवेदन के लिए कौन से चाहिए डॉक्यूमेंट्स

NEET UG 2024 Registration Date and Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू करने वाली है। उम्मीदवार यहां से परीक्षा तिथि, आवेदन के लिए वेबसाइट व जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी देख सकेंगे। नीट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

Image

कब है एनईईटी यूजी परीक्षा

NEET UG 2024 Registration Document in Hindi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू करने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए neet.nta.nic.in पर से आवेदन कर सकेंगे, हालांकि अभी आवेदन विंडो ओपन नहीं हुई है। उम्मीदवार यहां से परीक्षा तिथि, आवेदन के लिए वेबसाइट व जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी देख सकेंगे।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 5 मई, 2024 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG 2024) आयोजित करेगी।

जब आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी तो एनटीए परीक्षा का सूचना बुलेटिन भी अपलोड करेगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बुलेटिन डाउनलोड करें और पात्रता सहित सभी जानकारी को अच्छे से पढ़कर आगे बढ़ें।

एनईईटी पंजीकरण मे किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत - NEET 2024 Registration List of documents required

  • JPG फॉर्मेट में पासपोर्ट आकार का फोटो
  • JPG फॉर्मेट में पोस्ट कार्ड आकार का फोटो (4"X6")
  • JPG फॉर्मेट में हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (बाएं हाथ के अंगूठे के अनुपलब्ध होने की किसी भी स्थिति में, दाएं हाथ के अंगूठे के निशान का उपयोग किया जा सकता है) JPG फॉर्मेट में
  • कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाणपत्र JPG फॉर्मेट में
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस आदि) JPG फॉर्मेट में (यदि लागू हो)
  • JPG फॉर्मेट में पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • नागरिकता प्रमाणपत्र/ दूतावास प्रमाणपत्र या पीडीएफ प्रारूप में नागरिकता प्रमाणपत्र का कोई दस्तावेजी प्रमाण (यदि लागू हो)

पेन-एंड-पेपर मोड में होगी परीक्षा - NEET UG 2024 Exam Mode

एनईईटी (यूजी) पेन-एंड-पेपर मोड में होगी, जिसका अर्थ है कि उम्मीदवारों को इसे विशेष रूप से डिजाइन की गई मशीन-ग्रेडेबल ओएमआर शीट पर प्रयास करना होगा। परीक्षा हॉल में उत्तर अंकित करने के लिए बॉलपॉइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article