एजुकेशन

NEET UG 2023: यहां से डाउनलोड करें नीट यूजी आंसर-की, जानें कब जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 31, 2023, 11:21 PM IST

NEET UG Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 7 मई को दो शिफ्ट में किया गया था।

Image

NEET UG Answer Key 2023

Photo : iStock

NEET UG 2023, NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलवा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Exam 2023: मई में हुई परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा कुल 513 केंद्रों पर इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में हुई थी। हालांकि, मणिपुर में यह परीक्षा 3 जून से 5 जून तक होगी। इसके बाद ही एनटीए परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा।

NEET UG Answer Key 2023: कब जारी होगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी आंसर-की 7 जून तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद यदि आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। ध्यान रहे कि प्रति सवाल या जवाब पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। आंसर-की पर प्राप्त आपत्ति पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी होगी।

How to download NEET UG Answer Key 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब नीट यूजी आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। इस साल परीक्षा के लिए लगभग 20.87 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article