एजुकेशन

NEET UG 2023: neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें नीट यूजी एडमिट कार्ड, 7 मई को होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 18, 2023, 05:45 PM IST

NEET UG 2023, NEET UG Admit Card 2023: नीट यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्टन- यूजी 2023 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करने जा रहा है।

Image

NEET UG Admit Card 2023

Photo : iStock

NEET UG 2023, NEET UG Admit Card 2023: नीट यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्टन- यूजी (NEET UG) 2023 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड (NEET UG 2023 Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

NEET UG 2023 Exam Date: इतनी भाषाओं में होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है।

NEET UG 2023 Admit Card: कब आएगा नीट यूजी एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी एडमिट कार्ड अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि एनटीए एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

How to download NTA NEET UG Admit Card 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स नीट यूजी एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2023: मेडिकल प्रोग्राम में मिलेगा दाखिला

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से अंडर ग्रैजुएट मेडिकल प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। इससे पहले नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई 2022 को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक हुई थी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 12 जुलाई को जारी किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article