एजुकेशन

NEET 2024: नहीं रुकेगी नीट काउंसिलिंग, सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Supreme Court Notice on NEET UG Result: नीट यूजी रिजल्ट पर विवाद का मामला तेज होता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए हमें एनटीए को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगना बनता है।

Image

NEET UG Result

Photo : Twitter

Supreme Court Notice on NEET UG Result: नीट यूजी रिजल्ट पर विवाद का मामला तेज होता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए हमें एनटीए को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगना बनता है। अब इस मामले में 8 जुलाई 2024 को अगली सुनवाई होगी। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) के हाल ही में घोषित परिणामों में व्यापक विसंगतियों का आरोप लगा है। इसके बाद NEET UG 2024 के रिजल्ट को वापस लेने और एक नई परीक्षा आयोजित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं ने ग्रेस मार्क्स देने में मनमानी का आरोप लगाया है।

नीट यूजी रिजल्ट के खिलाफ दायर याचिका में यह तर्क दिया गया कि कई छात्रों द्वारा प्राप्त 720 में से 718 और 719 के उच्च अंक थे। साथ ही यह आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कथित तौर पर परीक्षा के दौरान देरी के कारण Grace Marks प्रदान किया गया है।

NEET UG Counselling पर रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी पेपर लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आधार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 को फिर से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जवाब मांगा। हालांकि न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायामूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाश पीठ ने सफल अभ्यर्थियों को एमबीबीएसस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

NEET UG Result 2024 पर अलख पांड ने लगाए आरोप

NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर Physics Wallah के सीईओ अलख पांडे कहते हैं कि रिजल्ट से पहले विशेष रूप से सूचीबद्ध मामले की सुनवाई थी। यहां छात्र पेपर लीक के आधार पर जांच की मांग कर रहे थे। केवल ग्रेस मार्क्स या किसी और चीज के बारे में नहीं, क्योंकि यह नतीजों से पहले 1 जून को सूचीबद्ध किया गया था।

यह पेपर लीक के साथ-साथ ग्रेस मार्क्स, एनटीए की पारदर्शिता और बाकी सभी चीजों के बारे में है आज की लिस्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता से समझौता हुआ है। कहीं न कहीं उन्हें भी लगता है कि परीक्षा में कुछ तरह की दिक्कतें हुई हैं और एनटीए से 8 जुलाई से पहले इसका जवाब देने को कहा था लेकिन उन्होंने इस पर कोई राहत नहीं दी है।

NEET UG में 67 छात्रों को 100 परसेंटाइल

इस साल नीट यूजी का रिजल्ट आते ही विवाद तेज हो गया है। याचिकाकर्ताओं ने इस बात पर भी संदेह जताया कि एक विशेष केंद्र के 67 छात्रों को पूरे 720 अंक मिले। यह भी बताया गया है कि 29 अप्रैल को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा प्रकाशित प्रोविजनल आंसर की के बारे में कई शिकायतें हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article