LIVE

NEET 2024, Supreme Court Hearing Update: एनटीए इस तारीख को ​दोबारा कराएगा नीट परीक्षा, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

नीलाक्ष सिंहUpdated Jun 13, 2024, 12:53 IST
Follow on Google News
NEET Result 2024 Controversy

NEET 2024, Supreme Court Hearing Update: एनटीए इस तारीख को ​दोबारा कराएगा नीट परीक्षा, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

NEET 2024, NTA NEET Supreme Court Hearing News Updates in Hindi: NEET 2024 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। अभी कुछ देर पहले अपडेट आया कि केवल उन छात्रों के लिए दोबारा से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा की दोबारा परीक्षा की तारीख आज यानी 13 जून को ही तय होगी। हालां​​कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस परीक्षा का आयोजन 23 जून को करा सकती है।

जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिया गया था, उनकी संख्या 1563 है, इसलिए केवल इन्हीं छात्रों के लिए नीट परीक्षा का आयोजान कराया जाएगा। यह भी खबर आई है ​कि 30 जून से पहले पहले NEET Result 2024 जारी कर दिया जाएगा।

इससे पहले की अपडेट की बात करें, तो सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिलहाल इन्कार कर दिया था। यदि 30 जून से पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाता है तो सभी पास हुए छात्र एक साथ काउंसलिंग का हिस्सा बन सकेंगे।

NEET 2024 Exam Latest News की बात करें तो जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। याचिका में कई पेपर लीक के अलावा दूसरी गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया गया था। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET-UG) 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था। NEET की दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर विवेक पांडे ने 1 जून को याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि 5 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा पेपर लीक होने के कारण गड़बड़ी हुई थी।

JUN 13, 2024 12:40 IST

NEET Result 2024 News Live - अगर दोबारा परीक्षा नहीं दी तो क्या होगा

NEET Result 2024 News Live: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन बच्चों (1563) को ग्रेस मार्क्स मिले थे, उन बच्चों का 23 जून को दोबारा एग्जाम लिया जाए। अब इनमें से जो बच्चे फिर से एग्जाम देना चाहते हैं वे दे सकते हैं जो नहीं देना चाहते हैं उनका असली स्कोर ही मान्य रहेगा। what is grace marks, what is grace marks in neet 2024, grace marks meaning, news about neet 2024
JUN 13, 2024 11:46 IST

NEET Result 2024 Live - फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडे का आया बयान

सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG 2024 परीक्षा की सुनवाई पर फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडे ने कहा, "आज NTA ने खुद माना है कि जो ग्रेस मार्क्स दिया गया था उससे बच्चों में असंतोष है।
JUN 13, 2024 11:40 IST

Live Law NEET Live - 1,563 उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड हुआ रद्द

सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में NEET-UG 2024 को रद्द करने और फिर से परीक्षा कराने की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, कार्यवाही के दौरान, यह घोषणा की गई कि 1,563 NEET-UG 2024 उम्मीदवारों के अंक अमान्य कर दिए गए हैं।
JUN 13, 2024 11:35 IST

NEET Result 2024 Live - दोषी के खिलाफ होगा एक्शन

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि NEET पर कोई corruption नही है। 24 लाख स्टूडेंट appear होते है। 1563 स्टूडेन्ट का मामला है। हम प्रामाणिक हल निकालेंगे।
JUN 13, 2024 11:27 IST

Grace Marks in NEET Live- फिजिक्स वाला के सीईओ-अलख पांडे ने दायर की थी याचिका

याचिकाकर्ताओं ने NEET UG 2024 परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा लेने और ग्रेस मार्क्स हटाने का अनुरोध किया है। तीन याचिकाओं में से एक फिजिक्स वाला के सीईओ-अलख पांडे द्वारा दायर की गई है, जिन्होंने दावा किया है कि ग्रेस मार्क्स देने का NTA का फैसला \"मनमाना\" था। grace marks in neet, neet grace marks 2024, neet retest, supreme court hearing on neet ug 2024, what is grace marks in neet
JUN 13, 2024 11:22 IST

what is grace marks in neet live - दोबारा कब होगी नीट यूजी परीक्षा

NEET Result 2024 Controversy पर बड़ी अपडेट आया है। एनटीए को उन उम्मीदवारों का दोबारा से एग्जाम लेने को कहा गया है जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। 1563 उम्मीदवारों के लिए NTA अब 23 जून को दोबारा से NEET परीक्षा का आयोजन करेगा। live law neet, neet retest, what is grace marks in neet, nta. nic. in, nta neet answer key 2024
JUN 13, 2024 11:19 IST

NEET Result 2024 News in Hindi: 1563 छात्रों को दोबारा देनी होगी परीक्षा

NEET Result 2024 Controversy से जुड़ी बड़ी खबर आई है। NTA की तरफ से कहा गया कि 12 जून को हुई बैठक में छात्रों का डर दूर करने के लिए कुछ निर्णय किए गए हैं। जिसके तहत 1563 छात्रों को दोबारा से परीक्षा देनी होगी।
JUN 13, 2024 10:49 IST

NEET Result 2024 Controversy Live - यहां से जानें असली विवाद क्या हुआ

नीट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जो सबसे बड़ा विवाद था वो है तय समय से पहले रिजल्ट जारी होना और मार्किंग स्कीम के हिसाब से दो छात्रों को अत्यधिक अंक मिल जाना।खबर के अनुसार, मार्किंग स्कीम के हिसाब से मैक्सिमम स्कोर 720 या 716 हो सकता था, लेकिन तब भी दो छात्रों को 718 या 719 अंक मिल गए, जिसके बाद से विवाद और गहरा हो गया।इस पर एससी ने एनटीए से जवाब मांगा, जिसमें कहा गया कि कुछ टेक्निकल दिक्कत की वजह से जिन उम्मीदवारों का समय खराब हुआ था, उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। इस वजह से कुल मार्क्स 718 या 719 हो गए हैं।
JUN 13, 2024 10:21 IST

NEET Result 2024 Controversy LIve - तय तारीख से पहले रिजल्ट हुआ था जारी

गौरतलब है कि नीट परीक्षा का रिजल्ट तय समय से पहले जारी कर दिया गया था। यह भी एक कारण है जो नीट रिजल्ट विवादों के घेरे में आ गया।
JUN 13, 2024 09:44 IST

क्या नीट 2024 परिणाम विवाद के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी?

अभी इस पर क्लियर नहीं हुआ है, जुलाई में अगली सुनवाई होने के बाद इस बात का आंसर आ जाएगा कि क्या नीट 2024 परिणाम विवाद के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी?
JUN 13, 2024 09:11 IST

NEET Result 2024 Controversy LIVE - नीट विवाद क्या है?

नीट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद छात्रों व लोगों ने पेपर लीक व ग्रेस मार्किंग सहित अन्य गड़बड़ियों पर सवाल उठाए थे। सवाल लाखों छात्रों के ​करियर का था, ऐसे में मामला गया सीधे सुप्रीम कोर्ट, जहां कोर्ट ने परीक्षा का आयोजन कराने वाली एजेंसी से जवाब मांगा। अभी तक का अपडेट यह है कि सारी सुनवाई पूरी नहीं हुई है, अगली सुनवाई जुलाई में होनी है।
JUN 13, 2024 08:36 IST

Neet Result 2024 Controversy LIVE - काउंसिलिंग प्रक्रिया रहेगी जारी

NEET 2024 परीक्षा देने वाले छात्र चाहते थे कि काउंसिलिंग प्रक्रिया रुक जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने बयान में कहा कि काउंसिलिंग प्रक्रिया नहीं रुकेगी, और एनटीए से पहले स्पष्टीकरण मांगा है। जल्द ही अगली सुनवाई होगी, जिसके लिए जुलाई का पहला सप्ताह चुना गया है।
JUN 13, 2024 08:13 IST

Neet Result 2024 Controversy LIVE - नीट पर रद्द पर नहीं आया फैसला

नीट रिजल्ट आने के बाद से एनटीए यानी ने​शनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किए गए रिजल्ट में धांधली का आरोप लग रहा है, कुछ छात्रों की मांग थी, कि इस परीक्षा को रद्द कर दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अभी रद्द को लेकर कुछ नहीं कहा है।
JUN 13, 2024 06:43 IST

Neet Result 2024 Controversy LIVE - कुल पंजीकरण में 16.85% की वृद्धि

एनटीए ने विज्ञप्ति में पूछे जाने वाले प्रश्नों और उत्तरों में बताया कि कुल पंजीकरण में 16.85% की वृद्धि हुई है, जिसमें पुरुषों में 15.71% और महिलाओं में 17.84% की वृद्धि हुई है।
JUN 13, 2024 06:14 IST

Neet Result 2024 Controversy LIVE: नीट यूजी काउंसलिंग

Neet Result 2024 Controversy LIVE नीट परीक्षा परिणाम को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बीते दिनों अपना फैसला सुना दिया है। ध्यान रहे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब नीट यूजी की काउंसलिंग को रोका नहीं जाएगा।
JUN 12, 2024 20:29 IST

NEET 2024 Result Controversy Live - एनटीए ने दिए सवालों के जवाब

JUN 12, 2024 20:18 IST

NEET 2024 Result Controversy Live: लगातार दायर हो रही याचिका

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर लगातार सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल हो रही हैं। राजस्थान की कोटा की रहने वाली तन्मया शर्मा और 16 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
JUN 12, 2024 19:38 IST

NEET 2024 Result Controversy Live - नीट टॉपर पर एनटीए का जवाब

JUN 12, 2024 18:43 IST

NEET 2024 Result Controversy Live - नीट यूजी को लेकर बवाल

इस साल नीट यूजी में 67 स्टूडेंट्स ने AIR 1 हासिल की है, जिसमें से 6 हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से थे। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स ने 720 में से 718 और 719 अंक हासिल किए है, जिसे परीक्षा की प्रकृति को देखते हुए असंभव बताया जा रहा है। ऐसे में नीट यूजी को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
JUN 12, 2024 17:34 IST

NEET 2024 Result Controversy Live - जानें क्या कहा वकील ने