NEET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) रद्द होने के बाद बीते दिन देर रात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर हाई लेवल बैठक हुई। यह बैठक करीब लगातार 2 घंटे चली। इसमें री-एग्जाम और भविष्य में पेपर लीक रोकने पर चर्चा हुई।
इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
NEET UG Re Exam Date 2026: कब होगा नीट यूजी री एग्जाम
सूत्रों के मुताबिक एमबीबीएस कोर्स के नए एकेडमिक सेशन में किसी भी तरह की देरी नहीं की जाएगी। ऐसे में रिवाइज्ड परीक्षा जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होत ही आप यहां सूचित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट पर लगातार विजिट करते रहें।
NEET UG का पूरा नाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (National Eligibility Cum Entrace Test Under Graduate) होता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो डॉक्टर बनना चाहते हैं और मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा का आयोजन National Testing Agency यानी NTA द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश देना है।
NEET UG Exam एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होती है परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होती है। इसलिए छात्र 11वीं और 12वीं के विज्ञान विषयों की अच्छी तैयारी करके इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के लिए नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लगातार अभ्यास बहुत जरूरी माना जाता है।
