एजुकेशन

NEET PG EXAM: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

NEET PG Merit List 2025, NEET PG EXAM 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के 50 फीसदी सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। स्टूडेंट्स रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

Image

NEET PG Merit List 2025

NEET PG Merit List 2025, NEET PG EXAM 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के 50 फीसदी सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। पात्र उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड 5 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसे छह महीने तक डाउनलोड किया जा सकेगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। मेडिकल के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट का इंतजार लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स कर रहे थे क्योंकि इसी आधार पर उन्हें देशभर के मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा।

NEET PG Merit List 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “NEET PG 2025 Merit List (AIQ 50%)” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • इसमें अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन आईडी खोजें।
  • यदि आप चाहें तो इस PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।

NEET PG 2025 की 50% AIQ सीटों की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण काउंसलिंग का होगा आपको बता दें कि यह लिस्ट 2025-26 के एडमिशन सेशन के लिए मान्य होगी। जो अभ्यर्थी नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए यह लिस्ट आगे की काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद से काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

बता दें कि अखिल भारतीय 50% कोटा रैंक (AIQ Rank) केवल 2025 सत्र के एमडी, एमएस, DNB, DrNB (6 साल का कोर्स), पीजी डिप्लोमा और NBEMS डिप्लोमा सीटों के लिए मान्य है। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के एमबीबीएस/एफएमजीई के अंक और दस्तावेजों की मूल प्रतियों की जांच होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article