NEET PG Counselling 2025: जारी हो गया राउंड 3 सीट अलाटमेंट रिजल्ट, यहां से करें PDF Download
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 3, 2026, 08:23 PM IST
NEET PG Counselling 2025 Round 3 Seat Allotment Result Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे ऑफिशियल MCC वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
NEET PG राउंड 3 सीट अलाटमेंट रिजल्ट
NEET PG Counselling 2025 Round 3 Seat Allotment Result Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे ऑफिशियल MCC वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट में किसी भी गड़बड़ी की जानकारी 04.02.2026 को सुबह 11:30 बजे तक ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के जरिए MCC of DGHS को तुरंत दी जा सकती है, जिसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को 'फाइनल' माना जाएगा।
NEET PG Counselling 2025 Round 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट mcc.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी सीट अलॉटमेंट PDF चेक कर सकते हैं। जानें रिजल्ट देखने का तरीका
NEET PG Counselling 2025 Round 3 Seat Allotment Result कैसे देखें?
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: NEET PG काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: NEET PG Counselling 2025 Round 3 Provisional Seat Allotment Result पर क्लिक करें
स्टेप 3: अलॉटमेंट PDF डिस्प्ले होगा
स्टेप 4: आगे के रेफरेंस के लिए सेव करें
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के तीसरे राउंड में सीटें अलॉट किए गए उम्मीदवारों को फाइनल एडमिशन प्रोसेस पूरा करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को 4 से 11 फरवरी, 2026 तक कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।