NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल काउंसलिंग कमिटि ने काउंसलिंग के लिए नीट पीजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन (Neet PG Information Bulletin) 2025 भी जारी कर दिया है। हालांकि अभी एमसीसी (Medical Counselling Committee) की तरफ से नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
उम्मीदवार एमडी, एमएस और डीएनबी प्रोग्राम्स में 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीट पीजी 2025 काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चॉइस फिलिंग, चॉइस लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग, अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा, रिपोर्टिंग और अपग्रेडेशन शामिल होंगे। चलिये जानते हैं नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस क्या है।
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- नीट पीजी राउंड-1 की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर पीजी मेडिकल सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीट रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को सबमिट करें।
- एक बार सबमिट करने के बाद लास्ट में प्रिंट आउट निकाल लें।
पीजी काउंसलिंग चार चरणों में पूरी करवाई जाएगी। नीट पीजी कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग भी करना होगा। इसके साथ ही नीट पीजी का शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट करते रहें। बताते चलें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन (NEET Exam Date) 3 अगस्त 2025 को एक शिफ्ट में किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ये फैसला लिया गया था। अभ्यर्थियों को परीक्षा को दो शिफ्ट में करवाने से आपत्ति थी। परीक्षा में लगभग 2.4 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
