एजुकेशन

NEET PG Counselling: जारी हुआ राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, mcc.nic.in से ऐसे करें चेक

NEET PG 2025 Round 1 Seat Allotment Result OUT: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार mcc.nic.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिं​क से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2025 Round 1 Seat Allotment Result

नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया

NEET PG 2025 Round 1 Seat Allotment Result declared: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज 22 नवंबर, 2025 को नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए अपने एप्लीकेशन जमा किए हैं, वे ऑनलाइन उपलब्ध लिंक के जरिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को NEET PG 2025 Round 1 Seat Allot किया गया है, उन्हें 23 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 तक अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

NEET PG 2025 Round 1 Seat Allotment Result में क्या है जानकारी

NEET PG 2025 Round 1 Counselling Seat Allotment Result पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है:

  • उम्मीदवारों का एप्लीकेशन नंबर
  • अलॉट किया गया कोर्स
  • अलॉट की गई कैटेगरी
  • अलॉट किया गया कॉलेज

जिन लोगों को सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

रिपोर्टिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • रैंक कार्ड
  • एप्लीकेशन
  • एडमिट कार्ड
  • क्लास 10, 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • अलॉटमेंट लेटर
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • वैलिड ID प्रूफ

NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 1 चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग विंडो 21 नवंबर, 2025 को बंद हो गई थी। ये अलॉटमेंट उम्मीदवारों द्वारा डाली गई चॉइस के आधार पर किया जा रहा है।

NEET PG 2025 Round 1 Seat Allotment Result कैसे देखें?

अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर Current Events के नीचे देखें

स्टेप 3: Final Result of Round 1 for PG Counselling 2025 पर क्लिक करें

NEET PG Counselling 2025 Final Round 1 Seat Allotment Result Link

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article