NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 और 2 के लिए इस्तीफा देने की समय सीमा बढ़ा (NEET PG Counselling 2024) दी है। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी नीट पीजी राउंड 1 और राउंड 2 के लिए नीट पीजी 2024 रेजिग्नेशन प्रक्रिया 8 जनवरी तक पूरा कर (NEET PG Counselling) सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 2024 बुलेटिन के अनुसार जो आवेदक राउंड 1 और राउंड 2 में अपनी सीटें छोड़ देते हैं वो भी आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यहां खाली सीटों को मॉप अप या स्ट्रे वैकेंसी राउंड के दौरान फिर से आवंटित किया जाएगा।
