NEET PG 2022 : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी आज, 16 नवंबर को नीट पीजी काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो को बंद करने वाली है। इससे पहले नीट पीजी उम्मीदवारों के पास मॉप अप राउंड के लिए अपनी च्वॉइस सबमिट करने की समय सीमा 13 नवंबर थी, जिसे अब 16 नवंबर यानी आज तक बढ़ा दिया गया है।। यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों को देखते हुए किया गया था। इच्छुक उम्मीदवारों को NEET PG Counselling 2022 Mop Up Round choice filling के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने खुद को NEET PG Counselling 2022 के लिए पंजीकृत कराया था, वे ही अपनी च्वॉइस जमा कर सकेंगे।
| च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि | 16 नवंबर, 2022 शाम 5 बजे तक |
| च्वाइस लॉकिंग की अंतिम तिथि | 16 नवंबर, 2022 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
National Eligibility cum Entrance Test, NEET UG Counselling 2022 Round 2 Results वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। NEET UG 2022 के उम्मीदवार एम्स, नई दिल्ली जैसे भारत के शीर्ष एमबीबीएस कॉलेजों की क्लोजिंग रैंक चेक कर सकते हैं।
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - एएमयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेज के लिए सामान्य वर्ग की क्लोजिंग रैंक 3696 और इंटरनल कोटे के उम्मीदवारों की क्लोजिंग रैंक 10879 थी।
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नई दिल्ली के लिए - सामान्य वर्ग की क्लोजिंग रैंक 2345, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की 5894, ओबीसी की 9385, एससी की 53166 और एसटी वर्ग की 182050 थी।
एमसीसी ने 15 नवंबर, 2022 को नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 2 सीट आवंटन जारी किया था। उम्मीदवारों को 22 नवंबर, 2022 तक अपने कॉलेजों को रिपोर्ट करना जरूरी है। नीट यूजी काउंसलिंग का राउंड 2 समाप्त होने के बाद, बची हुई सीटों के लिए अगला राउंड शुरू होगा।
नीट एमडीएस परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, NBE ने NEET MDS 2023 Exam स्थगित कर दिया है। Natboard.edu.in पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET MDS परीक्षा को मार्च 2023 के लिए स्थगित और रिशिड्यूल कर दिया है।
उम्मीदवार जो एनईईटी मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमडीएस परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि एनईईटी एमडीएस 2023 परीक्षा अब स्थगित हो गई है। एनबीई द्वारा पूर्व में जारी अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, नीट एमडीएस 2023 परीक्षा 8 जनवरी, 2023 को निर्धारित की गई थी। अब इस परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
| पुरानी तारीख | 8 जनवरी 2023 |
| संशोधित या नई तिथि | 1 मार्च, 2023 |
नीट एमडीएस परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा है जो मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी प्रोग्राम के लिए आवेदन करना चाहते हैं। यह 50 प्रतिशत AIQ सीटों और राज्य कोटे की 50 प्रतिशत सीटों के तहत लगभग 6,200 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
