NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) इस बार पहली बार प्रोविजनल आंसर की जारी करने जा (NEET PG Answer Key 2026) रहा है। यह फैसला एनबीईएमएस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया है। इस बीच अभ्यर्थी लगातार सर्च कर रहे हैं कि नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की कब आएगी? बता दें एनबीईएमएम ने इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह तक आंसर की जारी होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद nbe.edu.in उपलब्ध करवा दी जाएगी।
बता दें नीट पीजी परीक्षा देशभर में 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में निर्धारित थी। एग्जाम देश भर के लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG Answer Key 2026 How To Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की
- सबसे पहले nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
NEET PG Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET PG Answer Key, Response Sheet: आंसर शीट के साथ रिस्पॉन्स शीट भी
एनबीईएमएस के अनुसार उम्मीदवारों को उनके लॉगिन के जरिए Question ID, सही उत्तर और Response Sheet उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही हर सवाल के लिए तय मार्किंग स्कीम के अनुसार उम्मीदवार को मिले अंक की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के बाद सभी सवालों की संबंधित विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा दोबारा जांच की जाएगी। इसमें यह देखा जाएगा कि सवाल तकनीकी रूप से सही है या नहीं और उसकी आंसर की में कोई गलती तो नहीं है। अगर समीक्षा के दौरान कोई सवाल तकनीकी रूप से गलत या अस्पष्ट पाया जाता है, तो उस सवाल के पूरे अंक सभी उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। इसके लिए यह जरूरी नहीं होगा कि उम्मीदवार ने उस सवाल का जवाब दिया हो।
NEET PG result 2026 Date: कब आएगा नीट पीजी का रिजल्ट
नीट पीजी परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो नतीजे का ऐलान 30 सितंबर, 2026 को तक घोषित किया जा सकता है। साथ ही कटॉफ भी जारी कर दी जाएगी।
