NEET PG 2025 Counselling: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। हालांकि इसी हफ्ते इन शेड्यूल को जारी किए जाने की उम्मीद है। इधर 23 सितंबर को ट्रांसपरेंसी वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होनी है, यही कारण है कल के बाद कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।
NEET PG 2025 Counselling Latest News के अनुसार, भारत का सर्वोच्च न्यायालय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट पीजी 2025 से संबंधित एक याचिका पर कल, 23 सितंबर को सुनवाई करेगा। इससे पहले यह सुनवाई 12 सितंबर के लिए स्थगित कर दी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि आंसर की दिखाए जाने का नया तरीका 'अपारदर्शी, समझ से परे और सार्थक सत्यापन में असमर्थ' है।
सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को नीट पीजी के 'रॉ स्कोर' और आंसर की के साथ-साथ पारदर्शिता के लिए सामान्यीकरण पद्धति का विवरण जारी करने का निर्देश दिया था। हालांकि, उम्मीदवारों का आरोप है कि केवल प्रश्न आईडी वाली आंसर की ही साझा की गई, वास्तविक प्रश्न नहीं। इससे उम्मीदवारों के लिए उत्तरों की दोबारा जांच करना या मूल्यांकन में त्रुटियां ढूंढना बेहद कठिन हो गया।
जैसा कि ऊपर बताया गया है, 12 सितंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई।
याचिका में क्या है?
याचिका में कहा गया है, "यह आंसर की और आंसर जारी करने के मूल उद्देश्य को विफल बनाता है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की दोबारा जांच करने, विसंगतियों पर आपत्तियां उठाने और एक उच्च-स्तरीय राष्ट्रीय परीक्षा के मूल्यांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सक्षम बनाना है।"
नीट पीजी शेड्यूल जारी होने के बाद कैसे देखें?
- आपको एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट
mcc .nic.in पर जाना होगा। - होमपेज पर, उम्मीदवारों को नीट पीजी टैब पर क्लिक करना होगा।
- अगले चरण में, उम्मीदवारों को 'लेटेस्ट न्यूज' पर क्लिक करना होगा।
- फिर उन्हें काउंसलिंग शेड्यूल लिंक पर क्लिक करना होगा।
- महत्वपूर्ण तिथियों वाली एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे पढ़ें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही mcc.nic.in पर अंतिम शेड्यूल जारी करेगी। गुजरात, तमिलनाडु और केरल जैसे कुछ राज्यों ने अपनी काउंसलिंग शुरू कर दी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
