एजुकेशन

NEET PG पेपर लीक NBEMS का खुलासा, बोर्ड ने कहा- अभी नहीं तैयार हुआ क्वेश्चन पेपर

NEET PG 2024 Paper Leak Case: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा को लेकर अहम खबर है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को NEET-PG 2024 परीक्षा पेपर के संभावित लीक का दावा करने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया और इसे गलत और भ्रामक बताया। वहीं, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने भी इसको लेकर बयान जारी किया है।

Image

NEET PG एग्जाम 2024

Photo : iStock

NEET PG 2024 Paper Leak Case: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाती है। हर साल देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा का आयोजन होता है। स्वास्थ्य मंत्रालय और NBEMS ने बुधवार को NEET-PG 2024 परीक्षा पेपर के संभावित लीक का दावा करने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया और इसे गलत और भ्रामक बताया।

नीट पीजी 2024 परीक्षा के क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने के दावों को गलत बताया गया है। बता दें कि बोर्ड का कहना है कि अभी तो NEET PG 2024 का क्वेश्चन पेपर तैयार ही नहीं हुआ है। ऐसे में पेपर लीक होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

Telegram पर पेपर लीक का दावा

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने बताया कि कुछ शारारती तत्व छात्रों को गुमराह कर रहे हैं। टेलीग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर NEET PG Paper 2024 होने के झूठे दावे किए जा रहे हैं। बोर्ड ने इन सभी दावों को झुठा बताया है। बोर्ड का कहना है कि अभी पेपर पूरी तरह तैयार हुआ ही नहीं है तो पेपर लीक कहां से होगा।

NEET PG Exam Date: कब होगी परीक्षा?

नीट पीजी 2024 का आयोजन 11 अगस्त 2024 को होगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। NEET PG Exam 2024 के लिए करीब 2.28 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें कि पहले 23 जून 2024 को यह परीक्षा होनी थी, लेकिन एग्जाम से एक दिन पहले एनबीईएमएस ने नीट पीजी स्थगित करने का फैसला लिया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षार्थियों को इस संबंध में आगाह किया है। मंत्रालय ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि एनबीईएमएस ने पहले ही ऐसे धोखेबाजों और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक्शन ले लिया है। दरअसल, नीट पीजी 2024 के प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर नीट पीजी उम्मीदवारों को बेवकूफ बनाने की कोशिश के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article