National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) National Eligibility cum Entrance Test (NEET) PG 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को खोल दिया गया है। उम्मीदवार जो इस विंडो के दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे यहां दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया लिंक natboard.edu.in पर उपलब्ध है। देखें आवेदन करने का तरीका।
NBEMS, National Eligibility cum Entrance Test (Postgraduate) के लिए आवेदन विंडो भी फिर से खोलेगा ताकि अब योग्य उम्मीदवार अपने फॉर्म जमा कर सकें। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के निर्देशों के बाद, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए अनिवार्य एक साल की इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख फिर से बढ़ाकर 11 अगस्त, 2023 कर दी है।
दोपहर 3 बजे से करें रजिस्ट्रेशन
क्यों दोबारा खोली गई आवेदन विंडो
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के निर्देशों में कहा था कि दोबारा से आवेदन विंडो इसलिए खोली जा रही है ताकि योग्य उम्मीदवार वंचित न रह जाएं। अब जो उम्मीदवार 1 जुलाई, 2023 से 11 अगस्त, 2023 तक इंटर्नशिप कम्प्लीट कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे, यह आवेदन विंडों आज दोपहर 3 बजे से खोली गई है, इसके लिए पहले ही आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई थी।
Direct Link for NEET PG Apply
कब तक खुली रहेगी आवेदन विंडो
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी 2023 तक के लिए आवेदन विंडों खोली है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11.55 बजे तक nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
