एजुकेशन

NEET MDS की कट ऑफ लिस्ट में बदलाव, natboard.edu.in पर डायरेक्ट लिंक हुआ एक्टिव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 08:58 AM IST

NEET MDS Cut Off List: NBEMS की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) MDS 2022 परीक्षा के लिए संशोधित कट-ऑफ स्कोर को रिलीज कर दिया गया है। इस के लिए उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अन्य विवरण भी देख सकते हैं।

Image

NEET MDS कटऑफ लिस्ट

NEET MDS revised cut off list Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) MDS 2022 परीक्षा के संशोधित कट-ऑफ स्कोर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीट एमडीएस परिणाम आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने 2 मई को NEET MDS 2022 परीक्षा आयोजित की थी और परिणाम 27 मई को घोषित किए गए थे।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 'यह ध्यान दिया जा सकता है कि एनईईटी-एमडीएस 2022 रैंक में कोई बदलाव नहीं है जैसा कि 27-05-2022 को पब्लिश किया गया था।' स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सरकार के निर्देशों के अनुसार NEET MDS न्यूनतम योग्यता प्रतिशत को भी कम कर दिया गया है।

एनईईटी एमडीएस परिणाम 2022: यहां करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, 'क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के बाद एनईईटी-एमडीएस 2022 के संशोधित कट-ऑफ स्कोर'
  3. स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  4. इसे चेक करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी सहित हर श्रेणी के लिए एनईईटी एमडीएस, 2022 के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ पर्सेंटाइल को 25.714 प्रतिशत कम कर दिया है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए नीट एमडीएस कट-ऑफ को घटाकर 24.286वां पर्सेंटाइल और क्वालिफाइंग कट-ऑफ स्कोर को 174 कर दिया गया है। पहले, यह 50वां पर्सेंटाइल और 263 था। एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 14.286 है और यूआर-पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह 19.286 रखा गया है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article