एजुकेशन

NEET Counselling 2023: शुरू होने जा रही नीट यूजी व पीजी काउंसलिंग, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

NEET Counselling 2023, NEET Counselling Schedule 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी नीट यूजी व नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल 15 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से तैयार कर लें।

Image

NEET Counselling 2023

Photo : iStock

NEET Counselling 2023, NEET Counselling Schedule 2023: नीट काउंसलिंग का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की ओर से नीट यूजी (NEET UG Counselling 2023) व नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counselling 2023) का शेड्यूल 15 जुलाई तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। जिसके बाद परीक्षा में सफल स्टूडेंटस एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसकी डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Counselling 2023: चार राउंड में होगी काउंसलिंग

नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया चार राउंड - राउंड 1, राउंड 2, मॉप अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में होगी। हालांकि, खाली सीटों की संख्या के आधार पर काउंसलिंग राउंड बढ़ भी सकता है। नीट यूजी काउंसलिंग के जरिए स्टूडेंट्स 99,313 एमबीबीएस, 27,698 बीडीएस, 52,720 आयुष और 603 बीवीएससी सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।

NEET Counselling 2023: तैयार रखें सभी डॉक्यूमेंट्स

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ऑल इंडिया कोटा की 15% सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। जबकि, अन्य 85% सीटों के लिए राज्य की तरफ से काउंसलिंग होती है। नीट यूजी काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर ‌रजिस्ट्रेशन करने के बाद कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। ‌फिर उन्हें नीट स्कोर के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह ही जाती है कि रजिस्ट्रेश के लिए ये डॉक्यूमेंट्स अभी से तैयार रखें।

  • नीट एडमिट कार्ड
  • नीट स्कोर कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / PAN कार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र

NEET UG Counselling 2023: कब जारी हुआ नीट रिजल्ट

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा देश के 499 और विदेश के 14 शहरों में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था। इस साल नीट यूजी परीक्षा में कुल 20.87 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 11,45,976 स्टूडेंट्स ने इसे क्वालिफाई किया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!