NEET Admit Card 2024 Download Link Official Website (नीट एडमिट कार्ड कब आएगाए कैसे करें डाउनलोड): राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी यूजी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। इन प्रवेश पत्र को एनटीए द्वारा जारी किया जाएगा। एक बार नीट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार Exams.nta.ac.in, neet2024exams.nta.ac.in/neet, exams.nta.ac.in/neet या neet.ntaonline.in से प्रवेश पत्र पा सकेंगे। जानें नीट एडमिट कार्ड कब आएगा, कैसे करें डाउनलोड, नीट यूजी एडमिट कार्ड 2024 रिलीज डेट व कब है नीट यूजी परीक्षा 2024?
नीट यूजी 2024 परीक्षा कब है, NEET UG Exam 2024 Date
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए 5 मई, 2024 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी यूजी परीक्षा आयोजित करने वाली है। नीट यूजी एक एंट्रेस टेस्ट है, जिसके माध्यम से मेडिकल प्रवेश परीक्षा क्लियर होती है। इस बार 25 लाख से अधिक छात्रों के उपस्थित होने की उम्मीद जताई जा रही है। एनटीए ने परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है और एडमिट कार्ड जल्द ही Exams.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।
नीट एडमिट कार्ड कब आएगा, NEET Admit Card 2024 Download Date
NEET Admit Card 2024 Download Release Date? रुझानों की मानें, तो इस हफ्ते या 2 मई, 2024 तक एनईईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। यहां उन दस्तावेजों की एक सूची दी गई है जो परीक्षा के दिन आपके पास होने जरूरी हैं:-
NEET UG 2024 ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची- पत्रक पर लगाने के लिए पासपोर्ट आकार का फोटो या अतिरिक्त फोटो
- परीक्षा लिखने के लिए नीला या काला बॉलपॉइंट पेन
- NEET Admit Card 2024
- वैध आईडी प्रमाण
नीट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड, NEET Admit Card 2024 Download Link
- Exams.nta.ac.in, neet2024exams.nta.ac.in/neet, exams.nta.ac.in/neet या neet.ntaonline.in में से किसी एक लिंक पर जाएं
- NEET Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आ जाएंगे।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि व सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- NEET Admit Card 2024 Download करें।
एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2024 को देश भर के 557 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में परीक्षा का आयोजन करेगा। नीट यूजी परीक्षा 2024 तिथि 5 मई, 2024 है, जबकि नीट यूजी परीक्षा 2024 समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे है।
