एजुकेशन

NCERT Operation Sindoor Module: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी 'ऑपरेशन सिंदूर' की गौरवगाथा, NCERT लाएगा नया पाठ्यक्रम

NCERT Operation Sindoor Module: एनसीईआरटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित एक विशेष पाठ्यक्रम मॉड्यूल तैयार करने की घोषणा की है। यह मॉड्यूल दो भागों में विभाजित होगा। पहला मॉड्यूल कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए और दूसरा मॉड्यूल कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए होगा।

Image

Education News (Photo Credit: Canva)

NCERT Operation Sindoor Module: एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित एक विशेष पाठ्यक्रम मॉड्यूल तैयार करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य छात्रों को भारत की सैन्य शक्ति, तकनीकी प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के बारे में जागरूक करना है। यह मॉड्यूल दो भागों में विभाजित होगा। पहला मॉड्यूल कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए और दूसरा मॉड्यूल कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए होगा। हर मॉड्यूल में 8 से 10 पन्नों के भीतर ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति, तकनीकी उपयोग और सफलता की कहानी को रोचक और प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

इस पाठ्यक्रम में अन्य प्रमुख विषयों में 'मिशन लाइफ' (पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जीवनशैली में बदलाव), भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां, चंद्रयान मिशन की सफलता, और एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन में शुभांशु शुक्ला की भूमिका शामिल होंगी।

भारतीय सेना ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को उजागर करने के लिए देशभर में शैक्षणिक संस्थानों में आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी छात्रों के साथ वीडियो फुटेज और प्रत्यक्ष अनुभव साझा कर रहे हैं। यह पहल न केवल छात्रों को भारत की सैन्य रणनीति और तकनीकी प्रगति से अवगत कराएगी, बल्कि उन्हें देश की सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करेगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल करने से छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गर्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने भी हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य के मदरसों में 'ऑपरेशन सिंदूर' को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि छात्रों को भारतीय सेना की वीरता और बलिदान के बारे में जानकारी मिल सके।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article