एजुकेशन

NCERT E-Magic Box: छोटे बच्चों के लिए लॉन्च हुआ 'जादू का पिटारा'; अब खेल-खेल में होगी पढ़ाई

NCERT E-Magic Box: NCERT ने 3 से 8 साल के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई आसान बनाने के लिए 'ई-मैजिक बॉक्स' लॉन्च किया है। यह एक एआई एप है, जो बच्चों की जिज्ञासा और उनके सवालों के जवाब देगी। शुरुआती बेस मजबूत करने में सहायक साबित होगी। आइए आपको इस मैजिक बॉक्स यानी जादुई पिटारे के बारे में बताएं।

Image

छोटे बच्चों के लिए लॉन्च हुआ 'जादू का पिटारा'

NCERT E-Magic Box: NCERT ने छोटे बच्चों के लिए पढ़ाई मजेदार और आसान बनाने के लिए 'ई-मैजिक बॉक्स' (E-Magic Box) लॉन्च किया है। यह न केवल तकनीक का एक बेहतरीन नमूना है, बल्कि बच्चों की शिक्षा में एक बड़ी क्रांति भी है। मुख्य तौर पर यह प्लेटफार्म 3 से 8 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है, जिससे वह खेल-खेल में पढ़ाई कर पाएंगे। आइए आपको NCERT द्वारा लॉन्च ई-मैजिक बॉक्स के बारे में विस्तार से बताएं।

NCERT का डिजिटल जादू का पिटारा

छोटे बच्चों और उनके बचपन का मतलब है सवाल, जिज्ञासा और ढेर सारी मस्ती खेल-कूद। लेकिन इस बीच बच्चों को मोबाइल से बचाना, कुछ क्रिएटिव करना और शिक्षा की दिशा दिखाने को लेकर अक्सर माता-पिता परेशान रहते हैं। मोबाइल को लेकर माता पिता में डर रहता है कि छोटे बच्चों को कहीं इसकी लत न लग जाए। कैसे इससे बचाकर उन्हें अच्छी-अच्छी चीजें सिखाई जाएं, जो उनकी क्षमता और ज्ञान को बढ़ा सके। माता-पिता कि इसी उलझन को सुलझाने के लिए NCERT ने 'ई-मैजिक बॉक्स' (जादू का पिटारा) नाम का एक अनोखा एआई (AI) आधारित ऐप पेश किया है। यह खास तौर पर 3 से 8 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है, ताकि उनका शुरुआती बेस खेल-खेल में मजबूत हो सके।

क्या है इस जादुई पिटारे के अंदर?

यह सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि लर्निंग का पूरा संसार है। इसमें इंटरैक्टिव कहानियां, मधुर गाने और ऐसे गेम्स शामिल हैं जो बच्चों को बोर नहीं होने देते। बोर न होने की स्थिति में उनकी सिखने की इच्छा और जानने की जिज्ञासा और बढ़ जाती है। इस जादुई पिटारे की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट एआई बॉट है। जब बच्चे के मन में कोई सवाल आता है, तो यह बॉट एक दोस्त की तरह बहुत ही सरल भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जवाब देता है, जिससे बच्चों की सोचने और समझने की शक्ति विकसित होती है।

NCERT E-Magic Box

छोटे बच्चों के लिए लॉन्च हुआ 'जादू का पिटारा

तीन खास 'सखी और तारा' पढ़ाई बनाएगी आसान

बता दें कि ई-मैजिक बॉक्स में तीन खास किरदारों को शामिल किया गया है, जो बच्चों की सीखने में मदद करेंगी और उनकी जिज्ञासा को शांत करने में उनके लिए सहायक होंगी। आइए आपको उन तीन खास किरदारों के बारे में बताएं।

कथा सखी: यह बच्चों की पसंदीदा साथी है, जो बच्चों को रोज नई और प्रेरणादायक कहानियां सुनाएगी।

टीचर तारा: यह शिक्षकों के लिए एक गाइड की तरह है, जो कठिन विषयों को बच्चों के लिए मजेदार बनाकर उनका बेस मजबूत करने में सहायक होगी।

पैरेंट तारा: माता-पिता के लिए यह किसी सलाहकार से कम नहीं है। यह बच्चों के पालन-पोषण और उनकी आदतों को सुधारने के बेहतरीन टिप्स देती है।

NCERT E-Magic Box

छोटे बच्चों के लिए लॉन्च हुआ 'जादू का पिटारा

घर-घर तक पहुंचेगी ऐप

NCERT ने इसे बच्चों और अभिभावकों के लिए बहुत ही सरल बनाया है। अगर आपके पास ऐप डाउनलोड करने की जगह नहीं है, तो घबराइए मत। आप इस जादुई पिटारे का लाभ व्हाट्सएप, टेलीग्राम और यहां तक कि एक टोल-फ्री नंबर के जरिए भी उठा सकते हैं। इसका मकसद साफ है - चाहे शहर हो या गांव, हर बच्चा तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षा पा सके।

शिक्षा बोझ नहीं उत्सव बनेगी

NCERT द्वारा लॉन्च 'ई-मैजिक बॉक्स' भविष्य की पढ़ाई का एक ऐसा मंच है, जो शिक्षा बोझ नहीं बल्कि एक उत्सव बनाएगा। यह बच्चों की क्रिएटिविटी को पंख देने और शिक्षकों-अभिभावकों के बीच एक सेतु बनाने का शानदार प्रयास है। इससे बच्चे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख पाएंगे। उनकी बढ़ती जिज्ञासा को शांत करने और उनके सवालों को सारे जवाब देने के लिए यह ऐप लाभकारी होगी, जो अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और शुरुआती बेस को कैस मजबूत किया जाए, आदि चिंता को खत्म करेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article