एजुकेशन

NVS Class 6th Result 2023: कब आएगा नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 6 का रिजल्ट, navodaya.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 9, 2023, 01:55 PM IST

NVS Class 6th Result 2023: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 6वीं का परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। छात्र अपने स्कोर आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर देख सकेंगे। बता दें, रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक को तुरंत इस पेज पर शेयर किया जाएगा।

Image

नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 6 का रिजल्ट (pixabay)

The Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) Class 6 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) जून के दूसरे हफ्ते में कक्षा 6 प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) चयन परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov पर अपने स्कोर देख सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक को तुरंत इस पेज पर शेयर किया जाएगा।

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार परिणाम पर अपना नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, ब्लॉक कोड, केंद्र कोड देख सकेंगे।

कक्षा 6 के लिए JNVST Result 2023 की घोषणा से पहले किसी तरह का नोटिफिकेशन नहीं आएगा, यानी आपको समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करने की जरूरत है, बता दें, JNVST Result 2023 की जानकारी को आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी देख पाएंगे।

कक्षा 6 के लिए JNVST रिजल्ट 2023 कैसे करें

  • एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • JNVST Class 6 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछे गए विवरण दें, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि, अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल को देश भर के 649 जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में आयोजित की गई थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article