National Teacher Award 2024 List: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस साल देश के कुल 82 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें स्कूली शिक्षा के 50 शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी अवॉर्ड मिलेगा। 5 सितंबर, 2024 को शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2024) के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितंबर, 2024 को शाम 4:15 बजे विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से चुन कर आने वाले शिक्षकों को अवॉर्ड दिया जाएगा। आइए जानते हैं किस राज्य से किसका नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
National Teacher Award 2024 List: इन 50 शिक्षकों को मिलेगा अवॉर्ड
- अविनाशा शर्मा (हरियाणा)
- सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश)
- पंकज कुमार गोयल (पंजाब)
- राजिंदर सिंह (पंजाब)
- संतोष कुमार कर (ओडिशा)
- आशीष कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल)
- प्रशांत कुमार मारिक (पश्चिम बंगाल)
- उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर)
- रविकांत द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
- श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश)
- डॉ मिनाक्षी कुमारी (बिहार)
- सिकेन्द्र कुमार सुमन (बिहार)
- के सुमा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)
- बलजिंदर सिंह बराड़ (राजस्थान)
- हुकम चंद चौधरी (राजस्थान)
- कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड)
- चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री (गोवा)
- चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरीसागर (गुजरात)
- विनय शशिकांत पटेल (गुजरात)
- माधव प्रसाद पटेल (मध्य प्रदेश)
- सुनीता गोधा (मध्यप्रदेश)
- के.शारदा (छत्तीसगढ़)
- नरसिम्हा मूर्ति एचके (कर्नाटक)
- द्विति चंद्र साहू (ओडिशा)
- चिरस्थायी पिंगरोप (मेघालय)
- डॉ नानी गोपाल देबनाथ (त्रिपुरा)
- दीपेन खानिकर (असम)
- डॉ आशा रानी (झारखंड)
- जिनु जॉर्ज (केरल)
- के शिवप्रसाद (केरल)
- मिडी श्रीनिवास राव (आंध्र प्रदेश)
- सुरेश कुनाती (आंध्र प्रदेश)
- प्रभाकर रेड्डी पेसरा (तेलंगाना)
- थदुरी संपत कुमार (तेलंगाना)
- पल्लवी शर्मा (दिल्ली)
- चारु मैनी (हरियाणा)
- गोपीनाथ आर (तमिल)
- मुरलीधरन रामिया सेथुरमन (तमिल)
- मंतैया चिन्नी बेडके (महाराष्ट्र)
- सागर चितरंजन बागडे आर (महाराष्ट्र)
- सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश)
- चारु शर्मा (दिल्ली)
- अशोक सेनगुप्ता (कर्नाटक)
- एच. एन. गिरीश (कर्नाटक)
- नारायणस्वामी आर (कर्नाटक)
- ज्योति पंका (अरुणाचल प्रदेश)
- लेफिज़ो अपोन (नागालैंड)
- नंदिता चोंगथम (मणिपुर)
- यांकिला लामा (सिक्किम)
- जोसेफ वनलालह्रुआ सेल (मिजोरम)
National Teachers Award Winner List 2024 यहां देखें पूरी लिस्ट
National Teacher Award Prize Money: शिक्षकों को क्या-क्या मिलेगा?
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षकों में 34 पुरुष हैं। वहीं, लिस्ट में 16 महिलाएं, 2 दिव्यांग और एक स्पेशल चाइल्ड कैटेगरी यानी CWSN के शिक्षक हैं। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों को अवॉर्ड दिया जाता है। इसमें 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
