National Sports Day Speech In Hindi (राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाषण): राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को (National Sports Day Speech) समर्पित है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक दिलवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को एक अलग पहचान दिलाई। बता दें पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2012 को मनाया गया था, इसका मुख्य उद्देश्य खेल में मेजर ध्यानचंद के योगदान को (National Sports Day Speech In Hindi) सम्मान देना था। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।
इस दिन भारत के राष्ट्रपति खेल जगत में भारत का परचम बुलंद करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित (National Sports Day Speech For Students) करते हैं। इस खास मौके पर स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए (Speech About National Sports day) जाते हैं। साथ ही हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद कर सम्मान देने व श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
