National Farmers Day 2025 Theme, Speech, Essay: आज राष्ट्रीय किसान दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण और निबंध, यहां पढ़ें चौधरी चरण सिंह की जीवनी
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Dec 23, 2025, 07:39 AM IST
National Farmers Day 2025 Theme, Speech, Essay In Hindi, Chaudhary Charan Singh Biograhy In Hindi: भारत में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया (Kisan Diwas Par Speech) जाता है। यह दिन किसान नेता और देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को समर्पित है। इस दिन को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम के साथ मनाया (Kisan Diwas Par Nibandh) जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए आज यानी 23 दिसंबर को किसान दिवस के मौके पर चौधरी चरण सिंह की जीवनी और राष्ट्रीय किसान दिवस पर शानदार स्पीच, भाषण और निबंध लेकर आए हैं।
National Farmers Day 2025 Theme, Speech, Essay In Hindi: राष्ट्रीय किसान दिवस पर भाषण और निबंध
National Farmers Day 2025 Theme, Speech, Essay In Hindi, Chaudhary Charan Singh Biograhy In Hindi: आज यानी 23 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा (National Farmers Day 2025 Theme) रहा है। यह दिन किसान नेता और देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती के रूप में मनाया (National Farmers Day Speech) जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और किसानों के हितों में कई किसान हितैशी नीतियों का मसौदा तैयार (National Farmers Day Essay) किया था। वह भले ही बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री पद पर रहे लेकिन उन्होंने भारतीय किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू (Kisan Diwas Par Speech) की। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने देश की संसद में किसानों की आवाज को बुलंद किया था। यही कारण है भारत सरकार ने साल 2001 से पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। आज यानी 23 दिसंबर को पूरा देश किसान दिवस मना रहा है ऐसे में चलिये जानते हैं किसान दिवस से जुड़ी खास बातें...
बता दें किसान दिवस मनाने का उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मान देना और समाज को उनके महत्व के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उनकी समस्याओं, नीतियों, चुनौतियों और अधिकारों पर ध्यान आकर्षित करना तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। किसान दिवस को भारत देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन से लोगों को जागरूक करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए किसान दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण और निबंध लेकर आए हैं। यहां देखें राष्ट्रीय किसान दिवस थीम, स्पीच, भाषण और निबंध।
Chaudhary Charan Singh Biograhy In Hindi: चौधरी चरण सिंह की जीवनी
चौधरी चरण भारत के उन नेताओं में से थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, ग्रामीण समाज और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। चौधरी साहब का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम चौधरी मीर सिंह था। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी की। इसके बाद 1923 में आगरा विश्वविद्यालय से बीएससी में ग्रेजुएशन और 1925 में इतिहास में एमए की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद कानून की पढ़ाई पूरी की और गाजियाबाद कोर्ट से वकालत शुरू की। उस वक्त गाजियाबाद मेरठ जनपद की तहसील थी।
बता दें चौधरी चरण सिंह 3 अप्रैल 1967 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, महज एक वर्ष बाद 17 अप्रैल 1968 को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। मध्यावधि चुनाव में उन्होंने अच्छी सफलता मिली और दुबारा 17 फरवरी 1970 में वे मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वो केन्द्र सरकार में गृहमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। वहीं 1979 में वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना की। इसके बाद वह समाजवादी पार्टियों तथा कांग्रेस (यू) के सहयोग से 28 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री बने।
Kisan Diwas Par Speech, Bhashan: राष्ट्रीय किसान दिवस पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, उप प्रधानाचार्य जी, अतिथिगण व मेरे प्रिय साथियों आज हम सभी यहां किसान दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। आप सभी को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन पूर्ण रूप से देश के पांचवे प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह को समर्पित है। वह देश के ऐसे नेता थे जिन्होंने ना केवल भारतीय किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की थी बल्कि किसानों की आवाज को संसद में बुलंद किया था। भले ही उनका कार्यकाल छोटा रहा, लेकिन उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण व कल्याणकारी नीतियां बनाई। उनका कहना था कि सच्चा भारत गांव में बसता है और जब किसान की दशा सुधरेगी तो देश सुधरेगा।
National Farmers Day Essay In Hindi: राष्ट्रीय किसान दिवस पर ऐसे लिखें निबंध
यदि आप चौधरी राष्ट्रीय किसान दिवस पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो अपने निबंध की शुरुआत चौधरी साहब की जीवनी से करें। साथ ही यहां आप उनके द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करना ना भूलें। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के उत्थान, सम्मान दिलाने और उनके अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया था। उनके द्वारा तैयार किया गया जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। उन्होंने लेखापाल के पद का सृजन भी किया। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। ध्यान रहे निबंध लिखते समय चौधरी साहब के जीवन से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करना ना भूलें। बिना इसके आपका निबंध अधूरा माना जाएगा।
Farmers Day Theme 2025 In Hindi: किसान दिवस 2025 की थीम
किसान दिवस के थीम की बात करें तो अभी ऑफिशियल तौर पर फारमर्स डे की थीम घोषित नहीं किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार किसान दिवस की थीम नवाचार और स्थिरता के माध्यम से किसानों का सशक्तिकरण है।