Nagpur School Closed Tomorrow, 29 July Nagpur School Closed: महाराष्ट्र में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जल जमाव जैसी स्थिति बन (Nagpur School Closed Tomorrow) गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 29 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी (School Closed Tomorrow In Nagpur) किया है। इसके चलते 29 जुलाई को नागपुर शहर और जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ियों और कोचिंग क्लास में छुट्टी की घोषणा की है।
29 July School Closed News: स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी
बता कल यानी 29 जुलाई को नागपुर जिले के सभी स्कूल कॉलेज व आंगनवाड़ी केद्रों में भी अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन के इस आदेश का सभी को कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Nagpur School Closed Tomorrow: 28 से 30 जुलाई तक ज्यादा बारिश
जिला कलेक्टर और ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन, कुमार आशीर्वाद के आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जुलाई से 30 जुलाई के बीच नागपुर में बहुत ज्यादा से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बता दें शहर में कुछ ही घंटों में 108 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिससे कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। बाढ़, ट्रैफिक में रुकावट और बारिश से जुड़ी अन्य आपातकालीन स्थितियों की संभावना को देखते हुए, प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्लास बंद रखने का एहतियाती फैसला लिया है।
यहां के स्कूलों में भी रहेगी छुट्टी
यह छुट्टी नागपुर शहर के साथ साथ नागपुर ग्रामीण, हिंगना, कामठी और नागपुर जिले के अन्य इलाकों (जिसमें नागपुर नगर निगम की सीमाएं भी शामिल हैं) में सभी सरकारी और प्राइवेट आंगनवाड़ियों, प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों पर लागू होगी।
